PROTEST; 18 नवंबर को प्रदेशभर में निकलेगा आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

*पटवारियों के आंदोलन के समर्थन में उतरा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन

रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की आज हुई आपातकालीन वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन एवं प्रदेश के शासकीय सेवकों को लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते (DA) के भुगतान के मुद्दे पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। चर्चा के उपरांत फेडरेशन ने आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रदेशव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया।

बैठक में पटवारियों के आंदोलन को दबाने के लिए एसीबी की कार्रवाई सहित विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपनाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की गई तथा इस संबंध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। फेडरेशन ने निर्णय लिया कि माननीय मुख्यमंत्री जी से प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से भेंट कर पटवारियों के आंदोलन के दौरान की गई समस्त दंडात्मक कार्यवाहियों को निरस्त करने तथा उनकी जायज मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की जाएगी।

इसी क्रम में प्रदेश के शासकीय सेवकों को लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से एरियर्स सहित प्रदान करने की मांग को लेकर आंदोलन का शंखनाद करने का निर्णय लिया गया। बैठक में फेडरेशन से संबद्ध विभिन्न कर्मचारी एवं अधिकारी संगठनों के प्रांताध्यक्षों ने सहभागिता की तथा सर्वसम्मति से आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

फेडरेशन के प्रमुख आंदोलनात्मक निर्णय

1. पटवारियों के आंदोलन के समर्थन एवं लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 18 नवंबर 2026 को प्रदेश के समस्त जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों में आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी।
2. आक्रोश रैली के उपरांत जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
3. मुख्यमंत्री जी से प्रतिनिधिमंडल भेंट कर पटवारियों पर की गई दंडात्मक कार्यवाहियों को निरस्त करने तथा उनकी जायज मांगों का निराकरण करने की मांग करेगा।
4. शासकीय सेवकों को लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से एरियर्स सहित प्रदान करने की मांग की जाएगी।
5. यदि शासन द्वारा उक्त मांगों का शीघ्र सकारात्मक निराकरण नहीं किया जाता है, तो फेडरेशन आगामी चरण में एक दिवसीय प्रांतव्यापी आंदोलन करेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELEPHANT; 19 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी पकड़ने अभियान तेज, 17 स्कूलों में छुट्टी घोषित

    अंबिकापुर, सूरजपुर और सरगुजा जिले में गंभीर आतंक मचा रहे खतरनाक कबरा हाथी को पकड़ने के लिए वन विभाग का व्यापक अभियान शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा।…

    BIRSA MUNDA; बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और योगदान से बच्चों को अवगत कराने प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम,

    *लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किए निर्देश* रायपुर, छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय नायक…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत