RMC;राजधानी में फैली गंदगी, दिवाली का कचरा गलियों में बिखरा, निगम उपायुक्त और जोन आयुक्त को नोटिस जारी

 रायपुर, राजधानी रायपुर में फैली गंदगी पर नगरीय प्रशासन विभाग ने रायपुर नगर पालिका निगम के दो वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। निगम आयुक्त को जवाब का परीक्षण कर अभिमत सहित संचालनालय को रिपोर्ट भेजने कहा गया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राजधानी रायपुर शहर के कई स्थानों पर दिवाली के बाद से गंदगी -कचरा बिखरी पाडी है। इसके लिए प्रथम दृष्टया जिम्मेदार मानते हुए रायपुर नगर निगम के उपायुक्त (सफाई प्रभारी) जसदेव बाबरा और जोन क्रमांक-4 की आयुक्त श्रीमती दिव्या चन्द्रवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने दोनों अधिकारियों को 3 दिनों के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने दोनों अधिकारियों को जारी नोटिस में कहा है कि प्रत्येक समीक्षा बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया जाता रहा है, किन्तु आपके द्वारा वरिष्ठालय के निर्देशों की अवहेलना करते हुए अपनी कार्य प्रणाली में आशातीत सुधार नहीं किया गया है। परिणामस्वरूप आए दिन समाचार पत्रों में जगह-जगह गंदगी फैले होने संबंधी समाचार प्रकाशित होते हैं, जो नगर निगम एवं शासन की छवि धूमिल करने के साथ-साथ आपकी कार्य प्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह उपस्थित करता है। शहर में जगह-जगह फैली गंदगी के लिए प्रथम दृष्टया आप जिम्मेदार प्रतीत होते हैं।

विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 एवं छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम (अधिकारियों तथा सेवकों की नियुक्ति एवं सेवा के निबंधन एवं शर्तें) नियम, 2018 के प्रावधानों के अंतर्गत दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 3 दिनों के भीतर रायपुर नगर निगम के आयुक्त के माध्यम से जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। निर्धारित समयावधि में उत्तर प्राप्त नहीं होने पर यह माना जाएगा कि इन्हें अपने बचाव में कुछ नहीं कहना है। इस स्थिति में नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST; 18 नवंबर को प्रदेशभर में निकलेगा आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

    *पटवारियों के आंदोलन के समर्थन में उतरा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की आज हुई आपातकालीन वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन…

    ELEPHANT; 19 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी पकड़ने अभियान तेज, 17 स्कूलों में छुट्टी घोषित

    अंबिकापुर, सूरजपुर और सरगुजा जिले में गंभीर आतंक मचा रहे खतरनाक कबरा हाथी को पकड़ने के लिए वन विभाग का व्यापक अभियान शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा।…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत