CRIME; ज्वेलर्स समेत दो गिरफ्तार, आलमारी से सोने के जेवरात चोरी कर रहा था

रायपुर. राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां घर में खाना बनाने के लिए रखा गया रसोईया ही मालिक के घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर रहा था. आरोपी पिछले दो से तीन महीने से मौका पाकर घर की अलमारी के लॉकर से धीरे-धीरे जेवरात और नगदी पार कर रहा था. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी रसोईये और चोरी के आभूषण खरीदने वाले ज्वेलर्स को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के कब्जे से करीब 3 लाख 15 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भावना नगर निवासी पदमेश दुबे ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पिछले दो-तीन महीनों से उनके घर की अलमारी के लॉकर से सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और नगदी रकम लगातार गायब हो रहे थे. शुरुआत में उन्हें चोरी का पता नहीं चल पाया, लेकिन लगातार सामान गायब होने पर उन्हें संदेह हुआ. इसके बाद उन्होंने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए.

15 नवंबर 2026 को परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे. इसी दौरान घर में खाना बनाने वाला कुक बबलू मिश्रा अलमारी के लॉकर से जेवरात और नगदी चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. फुटेज देखने पर परिवार को पता चला कि घर में काम करने वाला रसोईया ही चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था. आरोपी ने करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और नगदी चोरी किए थे.

प्रार्थी की शिकायत पर थाना खम्हारडीह में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 464/26 धारा 306 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी बबलू मिश्रा को पकड़कर पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली. पूछताछ में उसने बताया कि चोरी किए गए कुछ आभूषणों को उसने कुशालपुर पुरानी बस्ती निवासी ज्वेलर्स संतोष सोनी के पास बेचा था, जबकि कुछ आभूषण मणप्पुरम गोल्ड लोन में गिरवी रख दिए थे.आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ज्वेलर्स संतोष सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख 15 हजार रुपये कीमत के चोरी के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं. मणप्पुरम गोल्ड लोन में गिरवी रखे गए शेष आभूषणों के संबंध में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस ने आरोपी संतोष सोनी के विरुद्ध चोरी के आभूषण खरीदने के मामले में धारा 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है. प्रकरण में धारा 317(2) एवं 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है.

गिरफ्तार आरोपी

  • बबलू मिश्रा (47 वर्ष) पिता स्व. बैजनाथ मिश्रा, निवासी ग्राम सिरसा, गंगेव ब्लॉक, थाना मानिगमा, जिला रीवा (मध्यप्रदेश). वर्तमान पता मकान नंबर 48, ब्लॉक नंबर 03, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भावना नगर, थाना खम्हारडीह, रायपुर.
  • संतोष सोनी (51 वर्ष) पिता स्व. खिल्लूराम सोनी, निवासी डॉ. बजाज के सामने, सोनकर बाड़ी, पहाड़ी तालाब, कुशालपुर, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर.
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; अब दो डॉक्टरों समेत 4 आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल, नाबालिक के प्रसव के साथ नवजात को फेंकने का मामला

     रायपुर, पुलिस ने एक गंभीर मामले में दो डॉक्टरों समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है. गोबरा नवापारा पुलिस ने नाबालिग के निजी अस्पताल में प्रसव कराने…

    CRIME; टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, थानेदार समेत 4 घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

    गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सरकारी वनभूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर हमले का मामला सामने आया है. उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत