
हिंदुस्तान की क्रिकेट टीम ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में 729/ 9 बनाकर न्यूजीलैंड के खियाफ उनके देश में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। इसके बावजूद हिंदुस्तान के द्वारा किसी भी देश के विरूद्ध बनाए गए 759/7 के रिकॉर्ड पार नहीं हुआ।एक पारी में सर्वाधिक रन का ये रिकॉर्ड 2016 में चेन्नई के मैदान में बनाया गया था।
क्रिकेट इतिहास में एक ही पारी में सात सौ से अधिक रन बनने के केवल 27 अवसर आए है। रिकॉर्ड देखे तो सर्वाधिक रन श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 952रन 6 विकेट खोकर बनाया है। इस पारी में सनत जयसूर्या ने 340, रोशन महानामा225 और अरविंद डिसिल्वा ने 126 रन बनाये थे।
इंग्लैंड 903/7ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध बनाया है।इस मैच में भी लेन हटन 364, मॉरिस लीलैंड189, और जो हार्टस्टाफ ने 169 रन बनाए थे। सभी डी देशों का सर्वाधिक रन का ब्यौरा इस प्रकार है।वेस्टइंडीज ने 790/3 पाकिस्तान के साथ खेलते हुए बनाया है।पाकिस्तान ने 765/6 रन का स्कोर श्रीलंका के खिलाफ बनाया है।
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज के विरुद्ध सर्वाधिक 758/8 स्कोर खड़ा किया था। वेस्टइंडीज का सर्वाधिक स्कोर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 715/6 रन है।
बांग्लादेश ने श्री लंका के विरुद्ध 638/7 रन का सर्वाधिक रन बनाया था । दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 682/6 रन का पहाड़ खड़ा किया था। जिम्बाब्वे की टीम ने वेस्ट इंडीज के विरुद्ध 563/9 रन बनाए है।अफगानिस्तान की टीम ने 545/4 का स्कोर जिम्बाब्वे के खिलाफ खड़ा किया था। आयरलैंड जैसी नवोदित टीम ने 492 पाकिस्तान के खिलाफ बनाए है।
सबसे अनोखी बात ये है कि जिन सत्ताइस टेस्ट की एक पारी में सात सौ से अधिक रन बने हैं उनमें से बारह टेस्ट में जीत हार के परिणाम निकले है। 27 टेस्ट की पारियों जिनमें सात सौ या इससे ज्यादा रन एक ही पारी में बने हैं उनमें सात बैट्समैन ने ट्रिपल, 19 बैट्समैन ने डबल और 148 बैट्समैन ने सेंचुरी लगाई है

संजय दुबे







