CGPSC; पीएससी चेयरमेन की नियुक्ति का मामला राजभवन में अटका, पूर्व आईएएस MD कावरे को मिल सकती है जिम्मेदारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का मामला अब राजभवन में अटक गया है। राज्य सरकार की ओर से रिटायर्ड आईएएस अधिकारी महादेव कांवरे के नाम पर सहमति बनाए जाने के बाद नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव अनुमोदन के लिए राजभवन भेजा गया है, लेकिन करीब 15 दिनों से फाइल आगे नहीं बढ़ पाई है।

इधर आयोग में अध्यक्ष का पद खाली होने का खामियाजा अब सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी भुगतना पड़ रहा है। पदोन्नति से जुड़े कई मामले लंबित हैं। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष पद 8 सितंबर 2026 से खाली है। पूर्व अध्यक्ष रीता शांडिल्य का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से आयोग को नया अध्यक्ष नहीं मिल पाया है। इस महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था में नेतृत्व का अभाव अब प्रशासनिक व्यवस्था के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है।

अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाई और महादेव कांवरे का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि राजभवन से अनुमोदन नहीं मिलने के कारण नियुक्ति आदेश जारी नहीं हो सका है।

दो नामों में महादेव कांवरे पर सरकार की सहमति

PSC अध्यक्ष पद के लिए सरकार के स्तर पर दो नामों पर विचार किए जाने की चर्चा थी। इनमें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी महादेव कांवरे और सरगुजा संभाग के आयुक्त नरेंद्र दुग्गा का नाम शामिल था। प्रशासनिक अनुभव और अन्य पहलुओं पर विचार के बाद महादेव कांवरे के नाम को प्राथमिकता दिए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव राजभवन भेजा गया।

महादेव कांवरे छत्तीसगढ़ कैडर के 2008 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। वे मई 2026 में सेवानिवृत्त हुए। अपने प्रशासनिक कार्यकाल में उन्होंने बेमेतरा और जशपुर के कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा दुर्ग और रायपुर संभाग के आयुक्त सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। आवास एवं पर्यावरण और वाणिज्यिक कर विभाग में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई है। प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उनका नाम इस पद के लिए मजबूत दावेदार के रूप में सामने आया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PSC; पीएससी चेयरमेन की नियुक्ति में देरी,अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने राज्यपाल को लिखा पत्र

    रायपुर, सीजी पीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी का असर अब सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति पर भी पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के अध्यक्ष कमल हवर्मा ने…

    REGISTRY; ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू, छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में पंजीयन सेवाओं के आधुनिकीकरण और डिजिटल रूपांतरण की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। नागरिकों को सरल, सहज, सुरक्षित एवं पारदर्शी पंजीयन सेवाएं उपलब्ध कराने…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..