PADDY; सशरीर उपस्थिति पर ही धान खरीदी की अनिवार्यता समाप्त करने ज्ञापन

* पूर्ववत् ओटीपी के माध्यम से धान खरीदी सुविधा की मांग
रायपुर , चालू धान उपार्जन सत्र में सोसायटियों के माध्यम से धान खरीदी हेतु शासन ने इस साल किसानों के सशरीर उपस्थित रहने का फरमान जारी कर दिया है जबकि बीते वर्षों तक ओटीपी के माध्यम से धान खरीदी किया जाता रहा है । शासन के इस फरमान को अव्यवहारिक व तुगलकी ठहराते हुये इसे वापस ले पूर्ववत् पुनः ओटीपी के माध्यम से खरीदे जाने की मांग उठना शुरू हो गया है ।
  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ अपर मुख्य सचिव सुबोध कुमार सिंह व मुख्य सचिव विकास शील को मेल से ज्ञापन भेज किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने इस ओर ध्यान आकृष्ट करा पूर्ववत् व्यवस्था तत्काल लागू कराने की मांग की है ।ज्ञापन में जानकारी दी गयी है कि शासन द्वारा इस साल धान बेचते समय किसान अथवा उसके नामिनी का धान उपार्जन केन्द्र में उपस्थिति अनिवार्य कर दिया गया है जबकि बीते वर्षों तक ओटीपी के माध्यम से भी धान खरीदी किया जाता रहा है ।

इस फरमान के औचित्य पर सवाल खड़ा करते हुये श्री शर्मा ने ज्ञापन में लिखा है कि न केवल देश में वरन् पूरे विश्व में तकनीकी विकास के चलते सभी महत्वपूर्ण कार्य यहां तक की करोड़ों का लेन-देन भी ओटीपी के माध्यम से हो रहा है ऐसी स्थिति में धान बेचने किसानों का सशरीर उपस्थिति का फरमान आश्चर्यजनक है । इस फरमान के चलते पर्याप्त कर्मियों के अभाव में चल रहे धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की भीड़ का जमावड़ा होने , सर्वर डाउन की समस्या से जुझने वाले कर्मियों के हलाकान होने व खरीदी चरमराने सहित उपार्जन केन्द्रों की सीमा से बाहर रहने व नामिनी न बनाने वाले किसानों को नाहक आने – जाने में व्यर्थ समय गंवाने के साथ – साथ आर्थिक हानि भी उठाना पडे़ेगा व उपार्जन केन्द्रों में भीड़  लगाने  के साथ – साथ पूरा दिन गंवाना होगा । इन सभी होने वाले तकलीफों के परिप्रेक्ष्य में पुनः पूर्ववत् ओटीपी के माध्यम से भी धान खरीदी की व्यवस्था बहाल कराने का आग्रह किया गया है । 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RICE; जीराफूल, जवाफूल, नगरी दुबराज और कालीमूंछ सुगंधित चावलों की अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाने की पहल

    0 कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन में की महत्वपूर्ण व्यावसायिक चर्चारायपुर, धान के कटोरे के रूप में विख्यात छत्तीसगढ़ की कृषि संपदा…

    IGKV; कुलपति डाॅ. चंदेल बोले- मखाना उत्पादक राज्य का पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़

    0 दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला शुरु, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उड़ीसा के किसान हुए शामिलरायपुर, छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण की संभावनाओं पर विचार मंथन हेतु इंदिरा गांधी…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..