CGSPC; शिकायतों के बीच रजिस्ट्रार अश्विनी हटाए गए, डॉ. वर्मा को मिली छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी

 रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य फार्मेसी काउंसिल की आम सभा की हंगामेदार बैठक के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। काउंसिल के रजिस्ट्रार अश्वनी गुर्देकर को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह डॉ. परमानंद वर्मा, सहायक संचालक (औषधि) को छत्तीसगढ़ राज्य फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है।

दरअसल, बुधवार को हुई काउंसिल की आम सभा की बैठक में रजिस्ट्रार अश्वनी गुर्देकर के कामकाज को लेकर सदस्यों ने गंभीर सवाल उठाए थे। बैठक के दौरान उन पर पक्षपात, तानाशाही और भ्रष्टाचार जैसे आरोप लगाए गए। आरोपों के बीच रजिस्ट्रार बैठक छोड़कर चले गए। हालांकि, अश्वनी गुर्देकर ने सफाई देते हुए कहा था कि बैठक में काफी शोर-शराबा हो रहा था, जिसके कारण उनके सिर में दर्द होने लगा। उन्होंने इसकी सूचना समूह में देने के साथ ही अध्यक्ष को अवगत कराया और बैठक से चले गए।

2024 में दिया गया था अतिरिक्त प्रभार

जारी आदेश के अनुसार, अश्विनी गुर्देकर को मार्च 2024 में उनके वर्तमान कार्यों के साथ छत्तीसगढ़ राज्य फार्मेसी काउंसिल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। अब राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से उनसे यह जिम्मेदारी वापस ले ली है। बताया जा रहा है कि अश्विनी गुर्देकर के कार्यकाल को लेकर पद के कथित दुरुपयोग, वित्तीय अनियमितताओं और शैक्षणिक डिग्री से जुड़े सवाल उठाए गए थे। इन मुद्दों को लेकर शिकायतें भी की गई थीं। वहीं, डॉ परमानंद वर्मा सहायक संचालक औषधि को आगामी आदेश तक अपने वर्तमान दायित्वों के साथ फार्मेसी काउंसिल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRANSFER; पीएचई विभाग में 43 अफसरों के तबादले, कई इंजीनियर इधर से उधर हुए

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने 26 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर…

    FOREST;पीसीसीएफ अरुण कुमार पाण्डेय को छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष पद की…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..