रायपुर की शुभाली को चौथे प्रयास में मिली सफलता; पति भी हैं IFS अफसर

रायपुर,भारतीय वन सेवा छत्तीसगढ़ कैडर के आइएफएस अधिकारी सीएस परदेशी की पत्नी शुभाली लक्ष्मीकांत परिहार ने संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा-2022 में 473वां रैंक हासिल किया है। शुभाली के पति सीएस परदेशी ने बताया कि वह अभी नारायणपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शुभाली की सफलता से वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि शुभाली ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत किया है। पढ़ाई को लेकर हमेशा फोकस रहती। हम बातचीत करते तो ज्यादा तय समय तैयारियों को लेकर चर्चा में ही बीतता। लक्ष्य तय कर तैयारियों में जुटी रही। जिसका परिणाम शुभाली को मिला है।

अपने चौथे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने वाली शुभाली ने बताया कि उन्होंने वर्ष-2018 में महाराष्ट्र राज्य सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की। और महाराष्ट्र के जीएसटी विभाग में निरीक्षक के रूप में चुना गया। चूंकि सिविल सेवा जाना सपना था। इसलिए लगातार प्रयास जारी रहा। और चौथे प्रयास में सफलता हासिल की।

शुभाली ने पुणे से किया कंप्यूटर साइंस में बीटेक

शुभाली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और पति को दिया है। उसने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि वर्ष-2015 में पुणे, महाराष्ट्र में से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। और महाराष्ट्र से ही स्कूली शिक्षा भी हुई

  • Related Posts

    IGKV; बी टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में B.Tech. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों…

    IGKV; कृषि महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया कल से प्रारंभ होगी

    18 अगस्त को होगा महाविद्यालय और सीट का आबंटन,  स्पाॅट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग 25 अगस्त से प्रारंभ होगीरायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र