मोबाइल के लिए परलकोट जलाशय खाली कराने वाले खाद्य निरीक्षक निलंबित;सिंचाई एसडीओ को नोटिस

जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के पखांजूर तहसील के परलकोट जलाशय में गिरा मोबाइल ढूंढने के लिए पानी बहाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए संबंधित खाद्य निरीक्षक को कलेक्टर कांकेर द्वारा निलंबित कर दिया गया है। वहीं इस मामले में पखांजूर में पदस्थ जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी को कलेक्टर द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जिला उत्तर बस्तर कांकेर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने इस घटना की जानकारी मिलने पर पखांजूर में पदस्थ खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास को आज तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी निलंबन आदेश में उल्लेख किया गया है कि खाद्य निरीक्षक पखांजूर राजेश विश्वास का परलकोट जलाशय पखांजूर में मोबाईल पानी में गिर गया। मोबाइल ढूंढने के लिए 21 मई से लगातार 04 दिनों तक परलकोट जलाशय के वेस्ट वियर से स्केल वाय के बीच लगभग 21 लाख लीटर पानी डीजल पंप के द्वारा बहा दिया गया। यह जानकारी मिलने पर इस घटना के संबंध में 26 मई 2023 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पखांजूर से प्रतिवेदन लिया गया। प्रतिवेदन अनुसार राजेश विश्वास खाद्य निरीक्षक, पखांजूर द्वारा परलकोट जलाशय पखांजूर में अपना मोबाइल ढूंढने के लिए बिना अनुमति के जलाशय के वेस्ट वियर का 41104 क्यूबिक मीटर पानी खाली कराया गया।

प्रतिवेदन प्राप्त होने पर कलेक्टर द्वारा राजेश विश्वास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन आदेश में यह उल्लेख किया गया है कि अपना मोबाईल ढूंढने के लिए अपने पद का दुरूपयोग करते हुए सक्षम अधिकारी की अनुमति बिना परलकोट जलाशय से भीषण गर्मी में लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहा देना, उनके अशोभनीय आचरण का द्योतक है, जो अस्वीकार्य है। उक्त कृत्य छत्तीसगढ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के विपरीत होने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास का मुख्यालय जिला कार्यालय खाद्य शाखा कांकेर रहेगा तथा निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

कलेक्टर कांकेर द्वारा पखांजूर में पदस्थ जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी आर.सी. धीवर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि खाद्य निरीक्षक पखांजूर राजेश विश्वास ने मीडिया में दिए गए अपने वक्तव्य में कहा है कि उन्हें मोबाइल ढूंढने के लिए परलकोट जलाशय से लाखों लीटर पानी खाली करने के लिए आपके द्वारा मौखिक अनुमति दी गई है। उच्चाधिकारियों से अनुमति प्राप्त किए बिना परलकोट जलाशय से लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहा देने की मौखिक अनुमति देना कदाचरण की श्रेणी में आता है जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1965 के प्रावधानों के विपरीत है। उक्त कृत्य के लिए क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। समयावधि में एवं समाधानकारक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही संस्थित की जाएगी।

  • Related Posts

    HC; विधायक देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट नाराज

    बिलासपुर,विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र…

    CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई