रायपुर मंडल के भाटापारा रेलवे स्टेशन पर नए एस्केलेटर एवं कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड का लोकार्पण

रायपुर,  रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार स्टेशनों एवं गाडियों में यात्री सुविधाओं का क्रमिक विकास एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है । इसी संदर्भ में भाटापारा रेलवे स्टेशन पर नए एस्केलेटर एवं कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड का लोकार्पण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ।  

 आज भाटापारा रेलवे स्टेशन पर नए एस्केलेटर एवं कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड सुविधाओं का लोकार्पण माननीय सांसद  सुनील कुमार सोनी जी के कर कमलों द्वारा किया गया ।भाटापारा स्टेशन में आयोजित लोकार्पण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय विधायक-भाटापारा, श्री शिवरतन शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही । इस लोकार्पण समारोह में जनप्रतिनिधियों के अलावा अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) लोकेश विश्नोई, वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. विपीन वैष्णव सहित मंडल के अधिकारीगण एवं NRUCC के सदस्य नारायण भूषनिया DRUCC के सदस्य एवं कर्मचारी भाटापारा क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे ।  

 इस नए एस्केलेटर की उपलब्धता से स्टेशनों के यात्रियों को प्लेटफार्म में सुरक्षित एवं आरामदायक आवागमन की सुविधा मिलेगी । भाटापारा रेलवे स्टेशन पर कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड की उपलब्धता से यहाँ के यात्रियों को प्लेटफार्म में गाड़ियों के कोच के आने की सही स्थिति की जानकारी मिलने लगेगी, जिससे यात्रियों को गाडियों के आरक्षित/अनारक्षित कोचों में आसानी से प्रवेश करने में सुविधा होगी । भाटापारा रेलवे स्टेशन को अमृत भारत के तहत विकसित किया जाएगा। इसके फलस्वरूप स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी।

हैदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद के मध्य चल रही साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार

बिलासपुर, रेल यात्रियों की सुविधाओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चल रही 07051/07052 हैदराबाद –रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है । यह गाड़ी 07051 हैदराबाद – रक्सौल साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को हैदराबाद से दिनांक 27 मई, 2023 के स्थान पर इस गाड़ी का परिचालन में विस्तार 24 जून, 2023 तक किया गया है । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से दिनांक 30 मई, 2023 के स्थान पर इस गाड़ी का परिचालन में विस्तार 27 जून, 2023 तक किया गया है ।  इस गाड़ी में 05 एसी थ्री, 02 एसी टू टायर, 12 स्लीपर, 03 सामान्य  एवं 02 एसएलआर सहित कुल 24 कोच रहेंगे ।  

सिकंदराबाद एवं बरौनी के बीच एक फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा   

बिलासपुर, रेल यात्रियो की सुविधा एवं मांग को ध्यान मे रखते हुये दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद एवं बरौनी के बीच एक फेरे के लिए दिनांक 28 मई, 2023 (रविवार) को सिकंदराबाद से 07323 सिकंदराबाद-बरौनी समर स्पेशल ट्रेन रवाना होगी । यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 29 मई, 2023 (सोमवार) को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलेगी ।   

       

  • Related Posts

    POLLUTION; रायगढ़ में प्रदूषण फैलाने वाले 25 उद्योगों पर 79 लाख का पर्यावरणीय हर्जाना, पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

    रायगढ़, रायगढ जिले में वायु गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा लगातार सघन निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मंडल ने…

    SUSPEND; सहकारी बैंक दफ्तर में शराबखोरी,मैनेजर निलंबित, जिला मुख्यालय में अटैच

    रायपुर, राज्य के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में कर्मचारियों द्वारा शाम ढलते ही शराबखोरी की शिकायत आम है, लेकिन लम्बे समय बाद सख्त कार्यवाही की गई है। राजनांदगांव जिला सहकारी…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’