शम्मी आबिदी बोली- जनजातीय समाज की समृद्ध वाचिक परंपरा का संरक्षण, संवर्द्धन और अभिलेखीकरण संभव

रायपुर, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में विगत् 25 मई से चल रहे तीन दिवसीय जनजातीय वाचिकोत्सव का आज समापन आयुक्त सह संचालक ज्त्ज्प्, श्रीमती शम्मी आबिदी की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर श्रीमती आबिदी ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से जनजातीय समाज की समृद्ध वाचिक परंपरा का संरक्षण, संवर्द्धन और अभिलेखीकरण संभव होगा। बहुत सी ऐसी पूर्वज परंपराएं-मान्यताएं हैं, जिनका वर्णन स्थानीय साहित्य में उपलब्ध नहीं है। इस आयोजन के माध्यम से अब इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाना संभव होगा। श्रीमती आबिदी ने वाचिकोत्सव में प्रदेश के कोने-कोने से  भाग लेने आए जनजातीय वाचिकगणों का अभिनंदन किया एवं आगे भी उनसे ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा की।

‘‘जनजातीय वाचिकोत्सव 2023’’ के अंतिम दिन आज जनजातियों में गोत्र व्यवस्था एवं गोत्र चिन्हों की अवधारणा संबंधी वाचिक परम्परा तथा जनजातियों की विशिष्ट परंपराएं, रीति-रिवाज, परंपरागत ज्ञान एवं विश्वास विषय पर जनजातीय वाचन हुआ। प्रथम सत्र की अध्यक्षता श्री शेर सिंह आचला, विषय विशेषज्ञ, राजनांदगावं ने की। इस सत्र में कुल 15 जनजातीय वाचकों ने जनजातियों में गोत्र व्यवस्था एवं गोत्र चिन्हों की अवधारणा संबंधी विषय पर अपना ज्ञान साझा किया। जनजातीय समाज में गोत्र उन लोगों के समूह को कहते हैं, जिनका वंश एक मूल पुर्वज से अटूटक्रम में जुड़ा होता है।

वाचिक परम्परा को लिपिबद्ध करना समाज के लिए सराहनीय कदम

इस अवसर पर बोलते हुए शेर सिंह आचला ने कहा कि जनजातीय वाचिक परंपरा का जीव-जंतुओं एवं प्रकृति-पर्यावरण से घनिष्ठ संबंध है क्योंकि आदिवासी समाज प्रारंभ से ही घने जंगलों में निवासरत रहा है। इसीलिए गोत्र के नामकरण में इनका प्रभाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। विषय विशेषज्ञ श्री शेर सिंह आचला ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के द्वारा हमारे पूर्वजों के वाचिक परम्परा को लिपि के रूप में समाहित करने के लिए जो अभियान चलाया गया है, वह एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि इस वाचिकोत्सव में प्रदेशभर के जनजातीय समुदाय के प्रबुद्धजनों ने हमारे पूर्वजों के द्वारा समाज को बताई गई कथा, कहानी, लोकोक्तियां, देवी-देवताओं की स्तुति हमारे समाज में पीढ़ी दर पीढ़ी वाचिक परंपरा का आदिकाल से निर्वहन किया जा रहा है। इस वाचिक परम्परा को लिपिबद्ध करना जनजातीय समाज के लिए बहुत उपयोगी होगा।

गोत्र व्यवस्था रोटी-बेटी के संबंध का परिचायक है

इतवारी मछिया ने कहा कि ‘‘गोत्र व्यवस्था जनजातीय समाज में रोटी-बेटी के संबंध का परिचायक है’’ अर्थात् एक ही गोत्र में विवाह वर्जित है। साथ ही उनमें एक ही रक्त संबंध होने का भाव भी पाया जाता है। उपस्थित जनजातीय वाचकों ने गोंड, राजगोंड, मुरिया, माड़िया, कंवर, बैगा, सवरा, कमार, बिंझवार एवं भतरा जनजाति में पाए जाने वाले गोत्र के विभिन्न प्रकार, गोत्र चिन्हों एवं उनसे संबंधित वाचिक ज्ञान को साझा किया।

  आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखना जरुरी- प्रधान
      
द्वितीय सत्र की अध्यक्षता प्रो.अशोक प्रधान, विभागाध्यक्ष, मानवविज्ञान अध्ययनशाला, पं.रविशंकर शुक्ल वि.वि.रायपुर ने की। इस अवसर पर बोलते हुए प्रो.अशोक प्रधान ने जनजातियों की विशिष्ट परंपराओं एवं राति-रिवाज का उल्लेख करते हुए कहा कि आदिवासी समाज की अपनी एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है जिसे संजोए रखना अत्यंत आवश्यक है। जनजातीय वाचिकोत्सव क आयोजन इस दिशा में उठाया गया एक प्रशंसनीय कदम है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ जनजातियों में प्रचलित कठोर प्रथाओं में सुधार करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। आज के सत्र में कुल 19 जनजातीय वाचकों ने जनजातियों की विशिष्ट परंपराएं, रीति-रिवाज, परंपरागत ज्ञान एवं विश्वास के संबंध में वाचिक ज्ञान साझा किया गया। इनके द्वारा गोदना, गोटुल, लाल बंगला, छट्टी, कुंडा मिलान, हलान गटटा, कुमारी भात, गांयता पखना आदि विषय पर विस्तार से अपने वाचिक ज्ञान को साझा किया। 
                                                   
उल्लेखनीय है कि आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं राज्य शासन के सहयोग से ज्त्ज्प् संस्थान में इस तीन दिवसीय ‘‘जनजातीय वाचिकोत्सव 2023’’का आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उददेश्य आदिवासी जीवन से संबंधित वाचिक परंपरा का संरक्षण, संवर्द्धन एवं उसका अभिलेखीकरण करना है। इसके अलावा ज्त्ज्प् संस्थान द्वारा इस दृष्टिगत एक पुस्तक का प्रकाशन भी किया जाएगा, जिसमें कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए विषयों के साथ-साथ राज्य के अन्य जनजातीय समुदाय के व्यक्तियों से प्राप्त आलेखों को भी शामिल किया जाएगा। 

  • Related Posts

    YOGA; योग से बदला छात्रों का जीवन, सकारात्मक सोच के साथ अनुशासन और उत्तम जीवन की ओर बढ़ते कदम

    नारायणपुर, लिंगो मुडियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर में योग के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में निरंतर एवं संगठित प्रयास किए जा…

     FAMILY; परिवार, कुटुंब और समाज…

    इस धरा में जितने भी जीव है उसमें मनुष्य को सामाजिक प्राणी माना गया है। इसने अपने मस्तिष्क का बेहतर उपयोग किया और  अच्छे और बुरे के बीच भेद करना…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……