भतीजे के साथ मिलकर महिला ने कर दी पति की हत्या; फिर रची झूठी कहानी

दुर्ग, छत्‍तीसगढ़ के भिलाई के आरपी कालोनी स्टेशन मरोदा में शनिवार की रात को एक व्यक्ति की हत्या की घटना हुई। हत्याकांड की मुख्य आरोपी महिला ने अपने भतीजे के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारा था। महिला का कहना था कि उसका पति उसे खर्च के लिए रुपये नहीं देता था और चरित्र शंका के चलते आए दिन विवाद करता रहता था। इसी से परेशान होकर उसने अपने पति की हत्या की साजिश रची और अपने भतीजे के साथ मिलकर उसे मार डाला।

हत्या के बाद बीमारी की रची झूठी कहानी

हत्या के बाद उसने बीमारी से मौत की झूठी कहानी गढ़ी और अपने बेटी व दामाद को इसकी जानकारी दी, लेकिन उसके दामाद को संदेह हुआ। मृत ससुर के गले पर निशान देखकर उसने पुलिस को जानकारी दे दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो ये मामला हत्या का ही निकला। चंद घंटों में पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया और दोनों आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए।

पुलिस ने बताया कि बीआरपी कालोनी वरुण किराना दुकान के पास स्टेशन मरोदा निवासी संतोष साहू (44) की उसी की पत्नी उमा बाई साहू (42) और पत्नी के भतीजे लोकेश साहू उर्फ लक्की (19) निवासी शारदा स्कूल के पास गुढ़ी चौक अंडा पर हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों ने मिलकर शनिवार की रात को संतोष साहू की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी लोकेश्वर साहू उर्फ लक्की अपने घर चला गया था। वहीं उमा बाई साहू ने देर रात को अपनी बेटी व दामाद रोहित कुमार साहू को जानकारी दी। रात में उसके पति को सीने और कमर में तेज दर्द हुआ। जिसके चलते उसकी मौत हो गई है।

मौत की खबर मिलते ही मृतक की बेटी व दामाद रात में ही घर पहुंचे। दामाद रोहित साहू ने शव को ध्यान से देखा तो गले पर निशान दिखे। जिसके बाद उसने रात में ही नेवई थाना जाकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो मृतक के गले पर चोट निशान थे। पास में टूटी हुई चूड़ियों के टुकड़े पड़े हुए थे। आरोपी उमा बाई साहू के गाल में भी खरोच के निशान थे।

रुपये न देने और चरित्र शंका की बात को लेकर नाराज थी महिला

संदेह के आधार पर पुलिस ने उमा बाई साहू से पूछताछ की तो उसने अपने भतीजे लोकेश्वर साहू उर्फ लक्की के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की। उसने ये भी बताया कि उसका पति पेंटर का काम करता था, लेकिन खर्च के लिए उसे रुपये नहीं देता था। उल्टा उसके चरित्र पर शंका करते हुए उससे विवाद करता था। जिससे परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची और अपने भतीजे के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और भतीजे को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की है।

हत्या की सुपारी का बयाना महज एक हजार रुपये

पूछताछ में आरोपी लोकेश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि उसकी बुआ ने उसके फूफा की हत्या के एवज में उसे रुपये देने का लालच दिया था। उसने उसे शराब खरीदने के लिए रुपये दिए थे। जिससे वो शराब खरीदकर लाया था और अपने फूफा के साथ बैठकर शराब पी। फूफा को ज्यादा शराब पिलाई ताकि उसे नशा हो जाए और वो सो जाए।सोने के बाद दोनों ने उसका गला घोंटकर और तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उमा बाई साहू ने अपने भतीजे लोकेश्वर साहू उर्फ लक्की को एक हजार रुपये का बयाना दिया और आगे और रुपये देने के लिए कहा था। इसके बाद लोकेश्वर अपने गांव लौट गया था। आरोपी लोकेश्वर साहू उर्फ लक्की अंडा चौक में गाड़ी सुधारने का गैरेज चलाता है।

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर