कंपनी में पार्टनर बनाकर रकम दोगुना करने का झांसा;1 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव, कंपनी में पार्टनर बनाकर रकम दोगुना करने का झांसा देकर 1 करोड़ 5 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि डोंगरगांव निवासी कुशालचंद टावरी ने खुद के साथ धोखाधड़ी होने की शिकायत की। जिसमें उन्होंने बताया कि रायपुर निवासी यशवंत सिन्हा ने उन्हें अपनी कंपनी एडवांस इंटरनेशनल इंडिया में पार्टनर बनाने का झांसा दिया। कंपनी की पूरी जानकारी शेयर की और कुछ ही समय में रकम दोगुना हो जाने का लालच दिया। आरोपी यशवंत सिन्हा की बातों में आकर कुशालचंद ने उसे जनवरी 2022 में कंपनी की स्थापना के लिए 1 करोड़ 5 लाख रुपए अलग-अलग तारीखों को दिए।

इसके बाद भी आरोपी ने किसी तरह की कंपनी नहीं बनाई, वहीं उसका लगाया रकम भी वापस करने को तैयार नहीं हुआ। तब जाकर प्रार्थी को खुद के साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और कुशालचंद ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। पुलिस टीम ने रायपुर बीरगांव निवासी 35 वर्षीय आरोपी यशवंत सिन्हा को गिरफ्तार कर धारा 420 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

  • Related Posts

    CBI;1 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप, ट्रेनी IPS राहुल बंसल को CBI स्पेशल कोर्ट की नोटिस

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के सरगुजा के अंबिकापुर में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है.यहाँ के ट्रेनी IPS और अंबिकापुर CSP राहुल बंसल पर 1 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप…

    HC; तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…,हाईकोर्ट का फैसला

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि केवल प्रशासनिक कारणों से किए गए तबादले के आधार पर किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता समाप्त नहीं की जा सकती।…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र