अब अधिक दाम पर पानी बाटल व कोल्ड ड्रिंक्स बेचा तो जुर्माना; होटल व रेस्टोरेंट पर 5 से 10 हजार तक पेनाल्टी

रायपुर, पानी बाटल, कोल्ड ड्रिंक्स आदि को एमआरपी से अधिक कीमत पर बेचना अब होटल व रेस्टोरेंट को काफी भारी पड़ने वाला है। ऐसा करने पर इन होटलों व रेस्टोरेंट को पांच हजार से 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इन दिनों नापतौल विभाग द्वारा ऐसे होटलों व रेस्टोरेंट पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि बहुत से होटलों व रेस्टोरेंट में मिनरल पानी बाटल व कोल्ड ड्रिंक्स आदि एमआरपी से अधिक कीमत पर बेचने की शिकायत आ रही थी। इसके चलते ही इस प्रकार की कार्रवाई शुरू की गई।

एमआरपी से अधिक कीमत लेने के बारे में होटल कारोबारियों का हमेशा ही यह कहना रहता है कि वे सर्विस शुल्क ले रहे हैं और इसमें कोई गलत नहीं है। मालूम हो कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि होटलों व रेस्टोरेंट द्वारा एमआरपी से अधिक कीमत नहीं ले सकते, हालांकि फेडरेशन के सदस्य होटलों व रेस्टोरेंट को इससे छूट है।

फेडरेशन आफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के सदस्यों को छूट

बताया जा रहा है कि ऐसे होटल व रेस्टोरेंट जो फेडरेशन आफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के सदस्य है। उन्हें इससे छूट है और वे सर्विस शुल्क वसूल सकते है। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार एसोसिएशन के सदस्य होटल व रेस्टोरेंट मिनरल वाटर, कोल्ड ड्रिंक पर एमआरपी से अधिक कीमत ले सकते है, लेकिन सदस्यों के अलावा कोई दूसरा ऐसा नहीं कर सकते। बताया जा रहा है कि फेडरेशन आफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के सदस्यों की संख्या काफी कम है। रायपुर में ही फेडरेशन के सदस्य मुश्किल से 12 है, जबकि होटल व रेस्टोरेंट की संख्या लगभग 250 है।

  • Related Posts

    FOOD; गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, बम्लेश्वरी गैस एजेंसी के संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

    बलौदाबाजार, छत्तीसगढ के बलौदाबाजार जिला प्रशासन की संयुक्त जांच टीम ने आज मंगलवार को बम्लेश्वरी गैस एजेंसी की जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ प्रकरण…

    LPG Price Hike: छत्तीसगढ में देशभर से सबसे ज्यादा महंगी हुई घरेलू गैस, 29 रुपये बढ़ी कीमत के साथ 1000 रुपये पार

    नईदिल्ली, रसोई गैस की कीमत फिर बढ़ गई है. LPG 29 रुपये महंगी हो गई है. बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’