जब रनवे पर ही भिड़ गईं 2 प्लेन; एयरपोर्ट पर घंटों बंद रहीं उड़ानें

टोक्यो. जापान की राजधानी टोक्यो स्थित एक प्रमुख एयरपोर्ट के रनवे पर शनिवार को दो यात्री विमान आपस में टकरा गई. इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इसके चलते यहां घंटों तक उड़ानें बाधित रहीं.

परिवहन मंत्रालय के उप प्रशासक इसामु यमाने ने इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि बैंकाक की ओर जा रहे थाई एयरवेज इंटरनेशनल जेट ने हानेडा एयरपोर्ट पर ताइपे की ओर जा रहे ईवा एयरवेज के एक खड़े विमान को गलती से टक्कर मार दी.

यमाने ने कहा कि इस घटना के बाद रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, लेकिन करीब दो घंटे बाद इसे फिर से खोल दिया गया है. इस कारण कुछ उड़ानों में देरी हुई और दुर्घटना के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है.

टक्कर से टूटा विमान का विंगलेट
स्थानीय समाचार चैनल टीबीएस न्यूज द्वारा प्रसारित फुटेज में दो कमर्शियल विमान एक ही रनवे पर रुके हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं एनएचके टीवी ने एक अधिकारी को एक हवाई जहाज के पंख का हिस्सा उठाते हुए और रनवे से हटाते हुए दिखाया.

  • Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा