संभागीय सम्मेलन में सीएम बघेल ने असंतुष्टों को दिलाया भरोसा; जो छूट गए उनको अगली सरकार में मिलेगा मौका

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित संभागीय सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और भाजपा के झूठ को उजाकर करने का संकल्प लिया। रायपुर संभाग की 20 विधानसभा सीट से पहुंचे करीब एक हजार पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों से लेकर बूथ अध्यक्षों ने संकल्प लिया कि राज्य सरकार की योजनाओं का जिनको लाभ मिला, उसे संपर्क और संवाद किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा झीरम कांड में गोली लगने से दिवंगत हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल को उनकी पुण्यतिथि पर याद करके भावुक हुईं। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि इस सरकार में जिनको पद नहीं मिला है, उनको अगली सरकार में मौका दिया जाएगा।

भाजपा की तरफ से उठाए जा रहे मतांतरण और डीलिस्टिंग के मुद्दे पर भी कांग्रेस नेताओं ने जमकर प्रहार किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संगठन की ताकत को समझाते हुए बताया कि वह कैसे ब्लाक अध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष और भूपेश बघेल जिलाध्यक्ष से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मेलन में कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेता आ रहे हैं, उनके पास मुद्दे नहीं हैं, लव जिहाद, मतांतरण इनका प्रिय विषय है। डीलिस्टिंग के मामले में कानून बनाने का अधिकार भारत सरकार का है, उन्होंने पूछा कि केंद्र सरकार क्यों कानून नहीं बनाती है?

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में गाय के नाम, राम के नाम, कृष्ण के नाम से वोट नहीं मांग सकती। उनके पास वहीं मुद्दा है, मतांतरण और संप्रादियकता है। सम्मेलन में गांधी और गोडसे पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने गोड़से को भारत का सपूत बताया है। भाजपा नेता गांधी को अमर रहें बोलते हैं, लेकिन गोडसे मुर्दाबाद नहीं बाेलते। विधानसभा में भाजपा विधायकों ने गोडसे मुर्दाबाद का नारा नहीं लगाया। मुख्यमंत्री ने सरकार के काम गिनाए और कहा कि हमारा लक्ष्य आम आदमी का सशक्तीकरण है।

सीएम ने समझाई एक-एक वोट की कीमत

मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को एक-एक वोट की कीमत समझाई और कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वह जनता के बीच जाकर बताएंगे कि राज्य सरकार ने उनके लिए क्या किया। हर बूथ तक पहुंचने का लक्ष्य भी तय किया।

  • Related Posts

    MODI; स्वच्छता अभियान में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया श्रमदान,मोदी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने बढ़ाया कदम

    रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज बीटीआई (BTI) मैदान में आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा…

    POLITICS; सीएम साय का यू टर्न, तेलीबांधा चौक का नाम यथावत रहेगा, केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरुप विकसित होगा

    *मुख्यमंत्री ने कहा – न चौक का नाम बदल रहे हैं, न उसके मूल स्वरूप से कोई छेड़छाड़ की जा रही है* रायपुर, साहू समाज के तीब्र विरोध के बाद…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा