रेल हादसे में CBI ने एक अधिकारी समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया; बाहानगा स्‍टेशन को किया सील

भुबनेश्वर, ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा में 2 जून को 288 लोगों की जान लेने वाले भयावह रेल हादसे में केंद्रीय खुफिया ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पांच लोगों में एक अधिकारी भी शामिल है। सीबीआई ने कथित तौर पर बहानागा एएसएम को हिरासत में लिया है।

CBI की दस सदस्‍यीय टीम कर रही मामले की जांच

रिपोर्टों के अनुसार, दुर्घटना की जांच के दौरान केंद्रीय ब्यूरो ने कई लोगों से पूछताछ की और रविवार देर शाम पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। उल्लेखनीय है कि बीते 2 जून को भीषण ट्रेन हादसे के बाद से सीबीआई मामले की जांच कर रही है। सीबीआई की दस सदस्यीय टीम इस मामले से जुड़े कई लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच कर रही है।

CBI की इजाजत के बगैर स्‍टेशन पर नहीं रूक सकती कोई ट्रेन

लगभग नौ अधिकारी, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभारी थे, अब सीबीआई की जांच के दायरे में हैं। केंद्रीय ब्यूरो सहायक स्टेशन मास्टर और गेट मैन से पूछताछ कर रहा है।

बाहानगा बाजार थाने को सील कर दिया गया है, जबकि वैज्ञानिक टीम ने कई नमूने जब्त किये हैं। रिले रूम को भी जांच के दायरे में ले लिया है। इस स्टेशन पर किसी भी ट्रेन को तब तक रुकने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जब तक कि सीबीआई इसकी अनुमति नहीं देगी।

CBI के हाथ लगा अहम सुराग

इस जांच को लेकर दक्षिण-पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने शनिवार को बताया था कि अगले आदेश तक कोई भी ट्रेन बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी। गौरतलब है कि हादसे के बाद से ही सीबीआई की टीम बालेश्वर में डेरा डाले हुए हैं। सीबीआई टीम को इस हादसे का सुराग हाथ लग गया है।

CBI को हादसे से संबंधित मिली कई अहम जानकारियां

बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन का सीबीआई की टीम लगातार दौरा कर रही है। जांच के दौरान सीबीआई ने स्टेशन में मौजूद विभिन्न कम्प्यूटर के हार्ड डिस्क को भी जब्त किया है। इसके अलावा रिकॉर्ड किए गए कई महत्वपूर्ण तथ्य भी संग्रह किए हैं। बाद में बाहानगा स्टेशन के अन्दर मौजूद प्राइवेट नंबर एक्सचेंज बुक की जांच की। टीम ने इस समय के दौरान रिले रूम, पैनल रूम एवं डाटा लाॅकर को सील कर दिया है।

https://www.

  • Related Posts

    HC; बेटे को डिप्टी कलेक्टर बनाने CGPSC के पूर्व सचिव ने की पेपर लीक, ​हाई कोर्ट बोला ये हत्या से भी बड़ा अपराध

    बिलासपुर, छत्तीसगढ पीएससी 2021में हुए पेपर लीक एवं भर्ती घोटाले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व सचिव, सेवानिवृत्त आईएएस जीवन किशोर ध्रुव की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।…

    CRIME; गृहमंत्री के इलाके के बच्चे भूखे-प्यासे मिले, 16 में से 7 नाबालिग, काम दिलाने के नाम पर ले गए थे राजधानी ………..

    दुर्ग, छत्तीसगाढ के दुर्ग जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन और विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 बच्चों को…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र