एम्‍स-रायपुर के ऑडिटोरियम में 13 जून को रोजगार मेला; 142 नवनियुक्त कर्मियों को सौंपे जाएंगे नियुक्ति-पत्र 

रायपुर, प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी कल 13 जून को रोजगार अभियान के तहत वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये देश के 43 स्‍थानों पर आयोजित किए गए रोजगार मेला का उद्घाटन करेंगे ।  इस अवसर पर प्रधान मंत्री, नई भर्ती किए गए उम्‍मीदवारों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे । प्रधान मंत्री द्वारा पिछले साल अक्‍टूबर में रोजगार मेला योजना शुरू की गयी थी ।  

इसी श्रृंखला में भारतीय स्‍टेट बैंक, रायपुर द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स), टाटीबंध, रायपुर के ऑडिटोरियम में 13 जून, 2023 (मंगलवार) को पूर्वाह्न 10.00 बजे से रोजगार मेला-6 का आयोजन किया गया है । केन्‍द्रीय जनजाति कार्य राज्‍यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह सरूता इस कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी । इस रोजगार मेला-6 में केन्‍द्रीय सरकार के विभिन्‍न विभागों के 72 और भारतीय स्‍टेट बैंक के 70 चयनित अभ्‍यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे । 

रोजगार मेला, रोजगार सृजन को उच्च प्राथमिकता देने के प्रति प्रधान मंत्री के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक पहल है । रोजगार मेले से यह संभावना है कि वह आगे रोजगार सृजन तथा युवाओं के सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये उन्हें सार्थक रोजगार अवसर प्रदान करने में अहम भूमिका निभायेगा । नव-नियुक्तों को ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर मिलेगा । 

  • Related Posts

    ADMISSION; छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में 11 सहबद्ध स्वास्थ्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ

    0 सत्र 2026–27 के लिए तीन डिप्लोमा और आठ स्नातक पाठ्यक्रम रायपुर, छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख क्षेत्र के 11…

    HOSPITAL; आयुष्मान योजना में फिर बड़ी गड़बड़ी, छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयुष्मान स्वास्थ्य सहायता योजना में गंभीर गड़बड़ी और अनियमिताएं सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के 16 निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत