ओडीसा रेल हादसा;सीबीआई और सीआरएस की रडार पर आए 12 रेलकर्मी, आखिर किसने की इंटरलॉकिंग सिस्‍टम से छेड़खानी

भुवनेश्‍वर,  ओडीसा रेल हादसे में बाहानगा बाजार के स्टेशन मास्टर सहित लगभग 12 रेल कर्मचारी सीबीआई व रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की रडार पर हैं। इनकी भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है। दक्षिण पूर्व रेलवे (दपूरे) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

दो जून को हुए इस हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई थी और एक हजार से अधिक यात्री घायल हुए थे। दपूरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आदित्य चौधरी ने बताया कि सीबीआई और सीआरएस की अलग-अलग कई टीमें रेल दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए अलग-अलग जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि जो रेल कर्मचारी जांच के दायरे में हैं, उनमें स्टेशन के सारे कर्मचारी व सेक्शन स्टाफ शामिल हैं। सेक्शन में ही सिग्नल से जुड़े कर्मी भी आते हैं। उन सभी से सीबीआई द्वारा पूछताछ की जा रही है।

अंतिम रिपोर्ट जल्‍द मिलने की है उम्‍मीद

हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जांच सौंपे जाने के बाद से सीबीआई की कई टीमें, जिसमें फोरेंसिक दल भी शामिल हैं, दुर्घटनास्थल पर जांच में जुटी हुई है।

सीबीआई टीम द्वारा जो भी जानकारी व ब्योरा रेलवे से मांगा जा रहा है उसे तुरंत उपलब्ध कराया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि अभी तक कोई जांच रिपोर्ट नहीं आई है। सीआरएस से जल्द ही अंतिम रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

आखिर क्‍यों हरा हुआ कोरोमंडल का सिग्‍नल?

इससे पहले रेल मंत्री एवं रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने इंटरलाकिंग प्रणाली से संभावित छेड़छाड़ का संकेत दिया था, जिससे कोरोमंडल एक्सप्रेस के लिए सिग्नल हरा हो गया और यह लूप लाइन की ओर निर्देशित हो गई, जहां यह एक खड़ी हुई मालगाड़ी से टकरा गई। स्वचालित इंटरलाकिंग प्रणाली में गड़बड़ी को इस घटना की बड़ी वजह के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारी ने कहा- जांच की जा रही है कि क्या प्रणाली से छेड़छाड़ जानबूझकर की गई थी या यह गलती से हुआ था?

  • Related Posts

    CRIME; अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक किसान ने किया जहर का सेवन, हालत स्थिर, जांच के आदेश

    बलौदाबाजार, छत्तीसगढ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल तहसील के ग्राम सिनोधा में महानदी से अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर चालक किसान द्वारा जहरीला…

    MURDER; माता-पिता ही कातिल निकले, दुर्ग में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से उठा पर्दा, पुलिस ने दर्ज किया FIR

    0 बच्चों की हत्या और आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रही है पुलिस दुर्ग, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर में मई माह…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’