खुर्रा बोनी शुरु; राज्य में इस साल खरीफ फसलों के रकबे में होगी एक लाख हेक्टेयर की वृद्धि, 48.20 लाख हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य

0 धान की खेती को तीन लाख हेक्टेयर घटाकर दलहन-तिलहन और मिलेट को बढ़ावा 0 इस साल 36 लाख हेक्टेयर में होगी धान की खेती

रायपुर,राज्य में खरीफ फसलों की छुट-पुट खुर्रा बोनी शुरू हो चुकी है। इस साल खरीफ रकबे में लगभग एक लाख हेक्टेयर की वृद्धि का लक्ष्य है। बीते खरीफ में राज्य में 47 लाख 18 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बोनी की गई थी, जिसे इस साल बढ़ाकर 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर करने का लक्ष्य है। धान का रकबा 39 लाख हेक्टेयर से घटाकर 36 लाख हेक्टेयर कर इसके बदले मिलेट्स, दलहन, तिलहन की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। अन्य फसलों की खेती के रकबे में बीते साल की तुलना में भी लगभग एक लाख हेक्टेयर की वृद्धि की जाएगी।

ऐसे बढेगा खेती का रकबा

राज्य में खरीफ वर्ष 2023 में फसलवार खेती के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राज्य में बोता धान की खेती में 3 लाख 14 हजार हेक्टेयर की कमी तथा धान रोपा के रकबे में लगभग 15 हजार हेक्टेयर की वृद्धि किया जाना है। मक्का के रकबे को एक लाख 92 हजार हेक्टेयर से बढ़ाकर 2 लाख 40 हजार हेक्टेयर, मिलेट्स (कोदो-कुटकी, रागी) के रकबे को 96 हजार हेक्टेयर से बढ़ाकर एक लाख 60 हजार हेक्टेयर किया जाने का लक्ष्य है। इसी तरह अरहर और उड़द के रकबे में 50-50 हजार हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी कर इनके रकबे को क्रमशः एक लाख 40 हजार हेक्टेयर और एक लाख 70 हजार हेक्टेयर में किया जाना है। दलहनी फसलों के रकबे में भी 83 हजार हेक्टेयर की वृद्धि कर 2 लाख 9 हजार हेक्टेयर में इनकी बोनी का लक्ष्य निर्धारित है। अनाज, दलहनी, तिलहनी फसलों के अलावा राज्य में अन्य फसलों की खेती के रकबा एक लाख 57 हजार हेक्टेयर से बढ़ाकर 2 लाख 50 हजार हेक्टेयर किया जाना है।

इस साल 12.19 लाख मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक की जरुरत

खरीफ फसलों के राज्य में इस साल 12.19 लाख मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक की आवश्यकता को देखते हुए अब तक 10.08 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का सहकारी एवं निजी क्षेत्रों में भण्डारण किया जा चुका है। किसानों को खरीफ फसलों के लिए पौने चार लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण भी किया जा चुका है, जो कि उर्वरक भण्डारण का लगभग 37 प्रतिशत है। 10.18 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण का लक्ष्य

खरीफ सीजन 2023 के लिए 10.18 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इसका तेजी से भण्डारण एवं किसानों की डिमांड के अनुसार वितरण भी किया जा रहा है। राज्य में 4.12 लाख क्विंटल बीज का भण्डारण कर अब तक किसानों को 1.04 लाख क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है, जो बीज भण्डारण का 25 प्रतिशत है।

ReplyForward
  • Related Posts

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    रायपुर, जिले के अभनपुर क्षेत्र के भलेरा सहकारी समिति में धान खरीदी को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि समिति के कुछ कर्मचारियों द्वारा धान की…

    STRIKE; वेतन विसंगति समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर KVK कर्मचारियों की बेमुद्दत हडताल 23 से

    0 विश्वविद्यालय बोला- हमारे पास देने को पैसे नहीं रायपुर, छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के अधिकारी-कर्मचारियों की वेतन विसंगति, सेवा-लाभ बहाली और पिछले 18 महीनों से लंबित देयकों को…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य