ओडिशा के बलांगीर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा; पांच लोगों की हुई मौत, कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्‍कर

भुवनेश्वर, ओडिशा में रज पर्व के पहले दिन एक दुखद खबर सामने आयी है। यहां बलांगीर जिले के 26 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग छुईबंद चौक के पास देर रात में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक को कार के धक्का देने से पांच लोगों की मौत हो गई है।

मृतकों में दो बच्‍चे भी शामिल हैं। मृतक का घर बलांगीर शहर के रामजीपड़ा में बताया जा रहा है। मृतक रामजीपड़ा के प्रसिद्ध डॉक्टर जयंत नायक का परिवार बताया जा रहा है। दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शादी से लौट रहा था पूरा परिवार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात को जयंत नायक का बेटा अमर नायक अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ आगलपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। यहां से वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान छुईंबांध चौक के पास कार का संतुलन अचानक से बिगड़ गया और यह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्‍से से जा टकराई।

मौके पर दो की मौत, तीन ने अस्‍पताल में तोड़ा दम

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो घायलों को बुर्ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सात लोग सवार थे। हादसे में ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को कुछ नहीं हुआ। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    CRIME; हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रखकर श्मशान घाट में तंत्र साधना, मछली, नींबू, सिंदूर से किया अनुष्ठान

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित श्मशान घाट में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने चार लोगों को तंत्र…

    NAXALITE; झीरम घाटी कांड में 13 साल बाद फैसले की घड़ी करीब, 10 अगस्त को जगदलपुर कोर्ट में अंतिम बहस

     जगदलपुर, छत्तीसगढ़ और देश के सबसे चर्चित और संवेदनशील आपराधिक मामलों में शामिल झीरम घाटी नक्सली हमले का मुकदमा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। करीब 13 वर्षों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र