बृजमोहन बोले-बिजली सरप्लस स्टेट को कांग्रेस ने अंधेरे में धकेल दिया

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेशभर में हो रही लगातार अघोषित बिजली कटौती को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। श्री अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ अब शहरों में सैकड़ों बार हो रही अघोषित बिजली कटौती से प्रदेश सरकार का नाकारापन सामने आ गया है।

भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री ने कहा कि बिजली विभाग के स्टेटस ऑफ टेक्नीकल कम्पलेंट्स में दर्ज शिकायतें इस बात की तस्दीक कर रही हैं कि प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को अंधकार-युग में धकेल दिया है। अकेले बिलासपुर शहर में एक दिन में 323 बार बिजली आपूर्ति बंद हो रही है। सिटी सर्किल में दो माह में 19,423 शिकायतें दर्ज हुई हैं। ऊर्जाधानी कहे जाने वाले कोरबा में तो हालात और बदतर हैं जहां हर रोज बिजली बंद होने की 155 शिकायतें दर्ज हो रही हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि जब शहरी क्षेत्रों में बिजली कटौती का यह आलम है, तो ग्रामीण इलाकों की हालत क्या होगी, यह सहज अनुमान लगाया जा सकता है। पूरे प्रदेश में बिजली कटौती से हर वर्ग त्रस्त है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घोटाले, भाष्ट्राचार करके तिजोरियां भरने से फुर्सत नहीं है।

अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ का हर मामले में बेड़ा गर्क कर रखा है। बिजली कटौती के चलते अस्पतालों में इलाज करा रहे बच्चों की मौतों का कलंक तक प्रदेश को शर्मसार कर चुका है, लेकिन प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता अपनी जगह कायम रही है। श्री अग्रवाल ने कहा कि बिजली बिल हाफ करने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने पूरी बिजली ही साफ कर रखी है।

  • Related Posts

    MODI; स्वच्छता अभियान में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया श्रमदान,मोदी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने बढ़ाया कदम

    रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज बीटीआई (BTI) मैदान में आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा…

    POLITICS; सीएम साय का यू टर्न, तेलीबांधा चौक का नाम यथावत रहेगा, केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरुप विकसित होगा

    *मुख्यमंत्री ने कहा – न चौक का नाम बदल रहे हैं, न उसके मूल स्वरूप से कोई छेड़छाड़ की जा रही है* रायपुर, साहू समाज के तीब्र विरोध के बाद…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा