वीआइपी रोड अब कहलायेगा राजीव गांधी मार्ग; नाम बदलने पर भाजपा ने दिखाए तेवर

रायपुर , रायपुर नगर निगम की एमआइसी ने गुरूवार को वीआइपी रोड का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नाम से करने का प्रस्ताव पारित किया है। महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि सालों से तेलीबांधा चौक से माना एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग को वीआइपी रोड के नाम से जाना जाता रहा है। क्या वीआइपी रोड में केवल वीआइपी लोग ही निवासरत है, इसलिए हमने इस मार्ग का नामकरण करने का प्रस्ताव रखा।

दरअसल एमआइसी सदस्य सहदेव व्यवहार,पार्षद संध्या नानू ठाकुर ने वार्डो में निवासरत नागरिको की मांग पर वीआइपी चौक से एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नाम से करने पत्र लिखा था। इस प्रस्ताव को एमआइसी में रखा गया जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। सामान्य सभा में इस पर चर्चा करके स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जायेगा।

नाम बदलने का ठेका ले रखी है कांग्रेस- बीजेपी

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव ने राजधानी के वीआईपी रोड का नाम बदलकर ‘राजीव गांधी मार्ग’ किये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ऐसी चाटुकारिता के अलावा कांग्रेस से और कोई उम्मीद रायपुर की जनता कर भी नहीं सकती। चार साल में एक गली तक नहीं बनवाने वाले महापौर अपने मुख्यमंत्री के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। बल्कि बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभानअल्ला साबित हो रहे हैं। जिनकी सियासी सरपरस्ती में 2 हजार करोड़ का शराब घोटाला संभव है, जिनके इशारे पर शहर भर में कब्जेदारी चल रही है, स्मार्ट सिटी के पैसों का दुरुपयोग कर भारी भ्रष्टाचार चल रहा है, वे केवल नाम बदल सकते हैं। घोटालेबाजी के अलावा काम कुछ नहीं कर सकते।

नाम गुम जायेगा, चेहरा बदल जायेगा

उन्होंने कहा कि अभी कुछ माह पहले जब बिना टेंडर के तेलीबांधा से वीआईपी रोड चौक के डिवाइडर पर कलाकारी हो रही थी, तभी संकेत मिल गए थे कि इसके बाद एक और कलाकारी होने वाली है। भाजपा नेता श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साढ़े चार साल में यदि कोई काम किया है तो वह केवल नाम परिवर्तन और नाम से छेड़छाड़ करने का काम किया है। उन्होंने तो राज्य निर्माता अटलजी के नाम पर विकसित नई राजधानी के नाम से छेड़छाड़ करने तक की निर्लज्जता दिखाई। दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम का नाम बदलने की कोशिश की, कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी का नाम उन्हें चुभता है। इनका बस चलता तो कमल विहार का नाम बदलने वाले अटलनगर का नाम भी राजीव नगर कर देते। जनता इनकी हर हरकत को देख रही है। समय आ गया है। इनका ही नाम गुम जायेगा। चेहरा बदल जायेगा।

  • Related Posts

    FOREST; वानिकी छात्रों ने वन अमले में 50 प्रतिशत आरक्षण के फैसले के लिए वन मंत्री केदार कश्यप का जताया आभार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में वानिकी के विद्यार्थियों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के फलस्वरूप शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शासन के…

    BUS; राज्य के 4 शहरों में दौडेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में कल होगा एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 11 अक्टूबर को कंसेशन एग्रीमेंट किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा