सहकारिता मंत्री से मुलाकात के बाद प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

रायपुर, प्रदेश की प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों ने किसानों के हित को देखते हुए एक जून से जारी अपनी हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया है। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम से आज शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में चर्चा की।

मंत्री डॉ. टेकाम ने प्रतिनिधि मंडल से किसानों के हित में ऋण, खाद, बीज आदि के वितरण को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हड़ताल वापिस लेने की समझाईश दी। मंत्री डॉ. टेकाम की समझाईश से सहमत होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने हड़ताल वापिस लेते हुए प्रदेश सरकार और मंत्री डॉ. टेकाम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सहकारिता मंत्री डॉ. टेकाम ने प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के दौरान प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के कर्मचारियों को वेतन नियमित रूप से मिलने की व्यवस्था के लिए आश्वास्त किया और विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मंत्री डॉ. टेकाम ने बताया कि वेतन में बढ़ोतरी के संबंध में समिति कर्मचारियों के सेवानियम में संशोधन के लिए अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक की अध्यक्षता में पूर्व से ही समिति गठित है, इस कमेटी के रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत होने पर विभाग द्वारा कार्यवाही की जाएगी।

मंत्री डॉ. टेकाम ने बताया कि समिति के कर्मचारियों के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कैडर के समिति प्रबंधक के पदों में से 50 प्रतिशत पर प्राथमिक समितियों के कर्मचारियों के आरक्षित किए गए हैं और समिति कर्मचारियों के लिए उम्र सीमा 55 वर्ष तक की गई है। इस पद के लिए 7 वर्ष का अनुभव रखने वाले कर्मचारी व्यापम के माध्यम से आयोजित परीक्षा में भाग ले सकते हैं। समिति कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा वेतन अनुदान शासन से दिलाने की मांग करते हुए, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने का आग्रह किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से समन्वय कर कर्मचारी प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने आश्वास्त किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह, प्रांतीय संयोजन संतोष साहू, प्रांतीय महासचिव अरूण बेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज साय सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    EXAM; छत्तीसगढ़ में 11 अक्टूबर को होने वाली सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा LSAT26 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली लिखित भर्ती परीक्षा…

    COLLEGE; डिस्मेंटल प्रस्ताव के बीच 60 वर्ष पुराना दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज भवन के रंगरोगन की कवायद

    0 भवन के पुनरुद्धार और नई वेंडिंग मशीनों के लिए उच्च शिक्षा संचालनालय को भेजा गया प्रस्ताव* ​रायपुर, राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय (DB…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा