लाजवाब कपिल देव……

आज से चालीस साल पहले 1983 के विश्व कप क्रिकेट के फाइनल से पहले भी एक फाइनल मैच हुआ था। ये मैच वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड  पाकिस्तान या  न्यूज़ीलैंड के खिलाफ नहीं हुआ था बल्कि ज़िम्बाब्वे टीम के खिलाफ हुआ था। ज़िम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज को हरा चुकी थी और यही मैच था जो भारत को आगे या पीछे कर सकता था। सीधा प्रसारण करने वालो के हड़ताल के चलते ये मैच टेलीविजन में नहीं देखा जा सकता था हॉ रेडियो पर सुना जरूर गया।

इस मैच को जो देख सके वे ही इस मैच के रोमांच के चश्मदीद गवाह बन पाए। भारतीय टीम के कप्तान कपिलदेव ने इस मैच में बताया था कि कोशिश करने वालो की कैसी हार नहीं होती है। यही वह मैच था जहां से भारतीय क्रिकेट ने परिवर्तन का करवट लिया था।

17रन पर 5 विकेट गिर चुके थे। 62 बॉल खेलकर भारत की आधी टीम पैवेलियन वापस पहुँच गयी थी। 49 ओवर 4 बॉल फेका जाना शेष था।296 बॉल शेष थे औऱ भारत के पास कपिलदेव के अलावा ,  रोजर बिन्नी,रवि शास्त्री मदनलाल,किरमानी औऱ बलविंदर सिंह शेष थे। याने कुल मिलाकर बॉलर्स औऱ विकेटकीपर।

 कपिलदेव ने एक तरफ से आक्रमण शुरू किया और  बिन्नी(22) औऱ किरमानी(24*) की मदद से 249 रन जोड़े।कपिलदेव ने 138 बॉल(23 ओवर) में 175 रन की नाबाद पारी खेली। उस जमाने मे एक दो छक्के लग जाना बड़ी बात होती थी तब 6 छक्के कपिलदेव ने उड़ाये थे जिसमें से एक पैवेलियन का कांच तोड़ने वाला भी था। 16 चौके भी ताबड़तोड़ थे। 175 रन में 110 रन 4,औऱ 6 की मदद से बने थे।  128 रन का स्ट्राइक रेट तब के जमाने मे! सही मायने में उस दिन कपिलदेव ने 20-20  मैच की ही पारी खेली थी।

 जिम्बाव्वे, कपिलदेव की पारी को पार नहीं पा सका। इसी जीत ने भरोसे को स्थापित किया जिसके चलते भारत आगे जा कर  सेमीफाइनल में इंग्लैंड और फाइनल में दो बार के विजेता वेस्टइंडीज को हरा कर नया विजेता बना।कपिलदेव, भारत की क्रिकेट टीम को नया स्वरूप देने वाले खिलाड़ी के रूप में आज भी सामयिक है।

स्तंभकार-संजय दुबे

  • Related Posts

    T20; महिला टी-20 सीरीज का मैच रायपुर में,मंधाना करेंगी कप्तानी, 10 अक्टूबर से बिकेंगे टिकट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का गवाह बनने जा रहा है. यहां के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के…

    CRICKET; हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

    नईदिल्ली, भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने इसका ऐलान…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा