तहसील कार्यालय में लगे शिविर में 196 आवेदनों में से 131 का निराकरण

0 आय और निवास प्रमाण पत्र के सभी आवेदनों का शिविर में ही बनाया गया प्रमाण पत्र
रायपुर, धरसींवा तहसील के राजस्व प्रकरणों-नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, किसान किताब, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए आज तहसील कार्यालय में सुबह 10ः30 बजे से शिविर का आयोजन किया गया।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में कई हितग्राहियों के प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बी बी पंचभाई, अनुविभागीय अधिकारी देवेन्द्र पटेल (रा०), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित थे।

आज आयोजित शिविर में विभिन्न प्रकरणों के कुल 196 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें 131 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया और 65 आवेदन प्रक्रियाधीन  है। शिविर में आज नामांतरण प्रकरण के 37 प्राप्त आवेदनों में 32 निराकृत किए गए और 5 प्रक्रियाधीन है। इसी तरह किसान किताब के लिए प्राप्त 18 आवेदनों में 13 निराकृत किया गया और 5 प्रक्रियाधीन है।

अपर कलेक्टर बी बी पंचभाई ने बताया कि आय प्रमाण पत्र के 61 आवेदन तथा निवास प्रमाण पत्र के 20 आवेदन प्राप्त हुए तथा अन्य प्रमाण पत्रों के प्राप्त सभी आवेदनों का अधिकाधिक निराकरण किया गया। इसी प्रकार अन्य प्रकरणों के 60 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 30 का निराकरण किया गया और 30 प्रक्रियाधीन है।

  • Related Posts

    HC; शोकसभा के नाम पर पूरे दिन सभी मामलों की सुनवाई टालना अनुचित, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने 72 वर्षीय वृद्ध मकान मालिक की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, कि बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित शोकसभा के आधार पर पूरे दिन के लिए…

    FOREST; प्रशिक्षु IFS अफसरों को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग, इन वनमंडलों की जिम्मेदारी दी गई

     रायपुर,  छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी कर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र