राजधानी के भाठागांव बस टर्मिनल में फर्जी बुकिंग एजेंट- हाकरों पर कार्यवाही; टिकट बुक समेत दो गिरफ्तार,साथी फरार

रायपुर, यात्रियों के साथ लगातार बदसलूकी और अधिक किराया वसूलने की मिल रही शिकायत के बाद भाठागांव बस टर्मिनल में सक्रिय फर्जी बुकिंग एजेंटों और हाकरों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने दो ऐसे बस एजेंटों को गिरफ्तार किया है जो न बस मालिक की ओर से अधिकृत थे न ही लाइसेंसी बुकिंग एजेंट, फिर भी यात्रियों को बसों का टिकट काट रहे थे। इनके पास से फर्जी टिकट बुक भी जब्त किया गया है। मामले में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ पहले से थाने में कई मामले दर्ज है। पुलिस के निशाने पर अभी और कई एजेंट और हाकर है, जिनकी तलाश की जा रही है।

एडिशनल एसपी पश्चिम डीसी पटेल ने बताया कि भाटागांव बस स्टैंड में अनाधिकृत रूप से सक्रिय होकर विभिन्न यात्री बसों की टिकट काट रहे टिकरापारा इलाके के संजयनगर निवासी अरशद खान(22) और मोहम्मद कामरान ऊर्फ कैफ(20) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आफ़रीन ट्रेवल्स के नाम से बुकिंग दुकान चला रहे थे। पुलिस की दबिश पड़ते ही इनके अन्य साथी भाग निकले। मामले में धारा 419, 420, 34 के तहत टिकरापारा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

अधिक किराया वसूलते थे

पकड़े गए दोनों आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के है। भाठागांव बस टर्मिनल में आने वाले यात्रियों को पकड़कर रखने के साथ उनसे दुर्व्यवहार करने के साथ टिकट के नाम पर अधिक पैसे वसूलकर जबरन बसों में बैठा देते थे।

यात्रियों को बस में बैठाकर गायब हो जाते थे

भाठागांव चौक पर आरोपियों ने आफरीन ट्रेवल्स के नाम से बस टिकट बुकिंग का दुकान खोल रखा था। ये झारखंड राज्य के गढ़वा, डाल्टेनगंज आदि शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को पकड़कर उनसे आठ सौ रूपये की निर्धारित टिकिट के स्थान पर डेढ़ हजार रूपये वसूल लेते थे। यहीं नहीं जबरिया दूसरे यात्री बस में बैठाकर गायब हो जाते थे।

दूसरी बार दुकान सील

यात्रियों से लगातार मिल रही शिकायत पर पुलिस टीम ने दुकान में दबिश देकर आफरीन ट्रेवल्स के नाम के कई फर्जी टिकट बुक, सील, 12 हजार रुपये नगद जब्त किए। मौके पर पकड़े गए अरशद और कामरान ने पूछताछ में बताया कि वे किसी बस सर्विस के मालिक द्वारा अधिकृत एजेंट नियुक्त नहीं है, न ही बुकिंग एजेंट का लाइसेंस उनके पास है। कुछ दिन पहले ऐसे टिकट बुकिंग एजेंटों की दुकानों को नगर निगम और पुलिस ने मिलकर सील किया था। अरशद खान ने बताया कि दुकान सील होने के बाद भाठागांव चौक के पास दूसरी दुकान किराए पर लेकर अपने साथियों के साथ काम शुरू किया था।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा