CM ममता बनर्जी का हेलिकॉप्टर बाल-बाल बचा; इमरजेंसी लैंडिंग कराई, पीठ और पैर में लगी चोट

सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की मंगलवार को खराब मौसम के कारण सिलीगुड़ी के पास सेवोक एयरबेस पर इमरनजेंसी लैंडिंग कराई गई. अधिकारियों ने बताया कि बनर्जी जलपाईगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बागडोगरा हवाई अड्डे जा रही थीं तभी उनका हेलीकॉप्टर बैकुंठपुर के जंगलों के ऊपर उड़ान भरते समय खराब मौसम वाले क्षेत्र में पहुंच गया. एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘यहां बहुत तेज बारिश हो रही है और पायलट ने आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर उतरने का फैसला किया.’ खबर है कि ममता बनर्जी को पीठ और पैर में चोट आई है. उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्पीकर बिमान बनर्जी की कहा है कि she is perfectly all right, डॉक्टर जांच कर रहे हैं, बुलेटिन जारी करेंगे.

उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के बाद फैसला किया गया कि बनर्जी सड़क मार्ग से बागडोगरा हवाई अड्डे तक जाएंगी और वहां से कोलकाता की उड़ान भरेंगी. मुख्यमंत्री बनर्जी पंचायत चुनाव के लिए राज्य के उत्तरी हिस्से में अनेक क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं. राज्य में पंचायत चुनाव के लिए मतदान आठ जुलाई को होगा. बता दें कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव होने वाला है, जिसके लिए ममता बनर्जी रैली कर रही हैं. इस बार के पंचायत चुनाव में कई सारी हिंसा व बवाल की घटनाएं सामने हुई हैं.

कल सुबह ही कूचबिहार जिले में टीएमसी के ही दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान गोलीबारी भी हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए. वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई. इससे पहले बीते सोमवार को मुर्शिदाबाद में भी टीएमसी और सीपीआई के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. इस दौरान बमबारी की भी घटना सामने आई. बता दें कि पंचायत चुनाव में बवाल बढ़ता देख विपक्ष ने पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है.

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा