डरी सहमी कांग्रेस सरकार आप पार्टी के नेताओं को जबरिया गिरफ्तार कर जेल भेज रही है- विजय झा 

रायपुर, आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि अब चुनाव में हार को देखते हुए आम आदमी पार्टी नेताओं को फर्जी पुराने प्रकरणों में गिरफ्तार करवा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल को आमानाका थाने में 2018 के चुनाव के पुराने प्रकरण में बिना कोई सूचना के अचानक गिरफ्तार कर लिया गया है। आदमी पार्टी ने इसकी निंदा की है।

आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि उत्तम जयसवाल विधानसभा चुनाव 2018 में पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़े थे। उस समय पांपलेट पोस्टर जो छपे थे, उस प्रकरण में आज 5 साल बाद चुनाव के 3 महीना पहले रायपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें घर से गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस हत्या, बलात्कार के प्रकरणों में गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है। भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। लेकिन राजनीतिक दबाव में राजनीतिक नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।

विजय कुमार झा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली की तर्ज पर चल रहे हैं। जिस प्रकार दिल्ली सरकार मनीष सिसोदिया एवं सत्येंद्र जैन को जेल में रखे हैं। उसी प्रकार भूपेश बघेल पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारियों के कंधे में बंदूक रख आम आदमी पार्टी के नेताओं को निपटा रहे हैं।

श्री झा ने दावा किया है कि विगत 5 वर्ष में कोई नोटिस, कोई सूचना, कोई जानकारी नहीं होने के बाद भी पुलिस ने गिरफ्तारी में तत्परता दिखाई है। क्योंकि पश्चिम विधानसभा में आम आदमी पार्टी का जीत सुनिश्चित है। आज उत्तम जायसवाल के गिरफ्तारी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, मुन्ना बिसेन, केएस नायडू, गोपाल साहू, रविंद्र सिंह ठाकुर,जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह एवं युवा अध्यक्ष वीरेंद्र पवार, विजय कुमार झा, प्रदुमन शर्मा, विकास दास मानिकपुरी राज शर्मा अनुषा जोसेफ,आदि ने निंदा करते हुए कहा है कि सत्तारूढ़ पार्टी के घोटाले बाजों को पुलिस चाटुकारिता कर गिरफ्तार नहीं कर रही है इस गिरफ्तारी में कांग्रेस के भी एक नेता को जो अभी कांग्रेश प्रवेश किया है गिरफ्तार किया गया है। आप पार्टी नेताओं ने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट द्वारा जिस प्रकार अरविंद केजरीवाल के पक्ष में न्याय किया था। वैसे ही रायपुर राजधानी के न्यायपालिका इस प्रकरण में उचित निर्णय लेगी।

  • Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा