शराब घोटाले का चालान पेश; सरकारी सिस्टम का दुरुपयोग कर 2000 करोड़ का घोटाला किया

रायपुर, प्रदेश के 2 हजार करोड़ के कथित शराब घोटाले का मंगलवार को ईडी ने 12 हजार 178 पन्नों का चालान पेश किया। इसमें 285 पन्नों में केस का ब्योरा और हर आरोपी की भूमिका का जिक्र है। ईडी ने पूरे घोटाले का मास्टर माइंड कारोबारी अनवर ढेबर, त्रिलोक ढिल्लन और आबकारी अधिकारी एपी त्रिपाठी को बताया है।

ईडी ने इन तीनों के अलावा अरविंद सिंह और पुरोहित को आरोपी बनाया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी सिस्टम का दुरुपयोग करते हुए सरकार को नुकसान पहुंचाया है। ईडी की टीम मंगलवार करीब 4.30 बजे चालान पेश करने पहुंची। 285 पन्ने की केस की समरी को फाइल के तौर पर पेश किया गया, लेकिन केस से संबंधित जब्त 11 हजार 893 पन्नों को संदूक में लाया गया।

इन जब्त दस्तावेजों में गवाहों के बयान के अलावा जांच के दौरान आरोपियों के बताए ठिकानों से जब्त दस्तावेज हैं। आरोपियों की अटैच संपत्ति से संबंधित कागजात और उनकी प्रापर्टी की रजिस्ट्री भी है। उसे भी चालान के साथ पेश किया गया है।

चार्जशीट में कारोबारियों और अधिकारियों के बीच हुए वाट्सएप चैट से लेकर शराब घोटाले के सिंडिकेट के बीच कामकाज का पूरा ब्योरा भी है। चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने सरकारी सिस्टम का दुरुपयाेग करते हुए करोड़ों का घोटाला किया है।

इस दौरान टैक्स की चोरी भी की गई है। इससे सरकार को नुकसान हुआ है। चालान में घोटाले के पैसों को कुछ राजनीतिक साझेदारों के साथ बांटने का भी जिक्र है। ईडी ने करीब 60 दिन पहले कारोबारी अनवर सहित बाकी आरोपियों को एक-एक कर पकड़ा था।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा