नक्‍सलियों के दो मददगार गिरफ्तार; दो हजार के नोट के 27 लाख 62 हजार रुपए जब्‍त

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित कांकेर जिले में पुलिस ने नक्सलियों के दो हजार रुपए के नोट खपाते दो नक्सल सहयोगी को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से कुल 27 लाख 62 हजार का 2000 के नोट बरामद किया है। आरोपी विपल्व सिकदार पखांजूर क्षेत्र का पानावर निवासी है, वहीं रोहित कोरसा महाराष्ट्र के धोद्दूर का रहने वाला है। विपल्व सिकदार कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यकारिणी सदस्य बताया जा रहा है। गढ़चिरौली पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया है।

बता दें यह पहली घटना नहीं है जब नक्‍सलियों के पैसों को पुलिस ने पकड़ा है। इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आई है। नक्सली अपने प्रभाव क्षेत्र के गांवों से ग्रामीणों को दो हजार का नोट देकर बैंक की शाखाओं में भेज रहे हैं। वे गांव के अलग-अलग लोगों के खाते का पासबुक भी तलाश रहे हैं। दो हजार के नोट बैंक में जमा करके नए नोट लौटाने का दबाव बना रहे हैं। एक महीने पूर्व बीजापुर में नक्सलियों के सहयोगियों से छह लाख पकड़ा गया। दो हजार के नोटों की लगातार बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा