BCCI का ऐलान- एक ओवर में 2 बाउंसर फेंक सकेंगे गेंदबाज

नई दिल्ली,एजेंसी, अपेक्स काउंसिल (Apex Council)  की 18वीं बैठक शुक्रवार को मुंबई में हुई. इसमें कई बड़े फैसले लिए गए हैं. गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच ठीक ठाक कॉम्बिनेशन बिठाने के लिए बीसीसीआई ने ऐलान किया है कि अब गेंदबाज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक की जगह 2 बाउंसर फेंक सकते हैं. काउंसिल ने एशियन गेम्स में मेंस और और वुमेंस टीम के उतरने पर मुहर लगा दी. इसके अलावा और भी कई फैसले लिए गए हैं.

शनिवार को रिलीज की गई एक मीडिया रिलीज में बताया गया कि बीसीसीआई ने आगामी टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच बैलेंस को ठीक करने के लिए एक ओवर में 2 बाउंसर फेंकने की अनुमति दे दी है. बता दें कि यह सैय्यद अली मुश्ताक अली ट्रॉफी का यह 16वां सीजन होगा. यह टूर्नामेंट 16 अक्टूबर से 6 नवंबर तक खेला जाएगा.

इसके अलावा बीसीसीआई ने कहा है कि टॉस से पहले टीम 4 सब्स्टीट्यूट प्लेयर के साथ प्लेइंग इलेवन चुन सकती है और मैच के दौरान टीम कभी भी अपने इंपैक्ट प्लेयर को मैदान पर उतार सकती है. इसके लिए ओवर की कोई सीमा नहीं है. बताया गया कि बीसीसीआई अब मेंस और वूमेंस टीम को एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए चीन भेजेगी. इसके लिए वर्ल्ड कप में जिन खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है. उन्हें ही सिर्फ सेलेक्ट किया जाएगा.

अपेक्स काउंसिल में और भी कई मुद्दों पर बात हुई. आपको बता दें कि क्रिकेट स्टेडियम के इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा. यह 2 फेज में चलेगा. पहले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के मैच जहां पर होंगे उन स्टेडियम को बेहतर बनाया जाएगा. जबकि दूसरे फेज में अन्य स्टेडियम को अपग्रेड किया जाएगा. जहां पर वर्ल्ड कप के मैच नहीं खेलें जाएंगे.

  • Related Posts

    CRICKET; दो से दस दिन का टेस्ट क्रिकेट ! ……..

    क्रिकेट प्रेमियों के लिए उनके मनोरंजन के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट के अलावा वन डे और टी-20 फॉर्मेट के मैच इजाद हो गए है। भविष्य में इस बात से भी…

    GAME; 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा की मेजबानी करेगा जीपीएम, 18 से 21अगस्त तक जुटेंगे खिलाड़ी

    *पांचों संभागों के 540 खिलाड़ी जिम्नास्टिक, क्रिकेट, ताईक्वांडो और कबड्डी में दिखाएंगे दम रायपुर, प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला 18 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाली 26वीं राज्य स्तरीय शालेय…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार