एम्स में सफलतापूर्वक 6वां किडनी ट्रांसप्लांट

0 एम्स के नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सकों को पुनः मिली सफलता

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों ने छठवां किडनी प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया है। बलौदा बाजार के 37 वर्षीय किडनी प्राप्त करने वाले शिक्षक प्रत्यारोपण के बाद अब पूर्णतः स्वस्थ हैं।

रोगी को नवंबर में दोनों किडनी खराब होने के बाद एम्स के नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग में रेफर किया गया था। रोगी की हालत इतनी अधिक गंभीर थी कि प्रत्येक सप्ताह उन्हें तीन बार डायलिसिस की आवश्यकता होती थी। हाथ-पैर में सूजन और कमजोरी की वजह से रोगी की स्थिति प्रतिदिन बिगड़ती देखते चिकित्सकों ने किडनी प्रत्यारोपण का निर्णय लिया। रोगी की मां ने किडनी दान कर अपने पुत्र की जान बचाई। 11 जुलाई को ऑपरेशन के बाद अब दोनों स्वस्थ हैं और पोस्टऑप केयर में चिकित्सकों की सघन निगरानी में हैं।

लगभग चार घंटे चले इस ऑपरेशन में एम्स के चिकित्सकों ने किडनी का प्रत्यारोपण किया। इससे पूर्व पांच किडनी प्रत्यारोपण पीजीआई लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सकों के निर्देशन में किए गए थे। इसमें यूरोलॉजी विभाग के डॉ. अमित आर. शर्मा, डॉ. सत्यदेव शर्मा, डॉ. दीपक बिस्वाल, नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉ. विनय राठौड़, डॉ. रोहित बड़गे और एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. सुब्रत सिंघा, डॉ. जितेंद्र, डॉ. मयंक शामिल थे। इनके साथ नर्सिंग स्टॉफ में विशोक, रवि एन., अंबे और विनिता ने भी सहयोग दिया।

  • Related Posts

    HEALTH; सबसे कम उम्र के मरीज के फेफड़े की लोबेक्टमी सर्जरी, एस्परज़िलोमा फंगस का संक्रमण, 20 दिन में 9 सर्जरी

    0 मेडिकल कॉलेज के हार्ट-चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग का एक और कीर्तिमान,फेफड़ों की सर्जरी में मेकाहारा आगे रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति…

    PORTAL; आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता की जानकारी के लिए महत्वपूर्ण पहल है ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’

    *पोर्टल पर दर्ज होगी गुणवत्ता संबंधी शिकायत अथवा भ्रामक एवं आपत्तिजनक विज्ञापन की जानकारी रायपुर, भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा विकसित “आयुष सुरक्षा पोर्टल” आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार