सत्या पावर में आयकर छापा; घर के अलावा भरारी पावर प्लांट में दस्तावेजों की जांच

बिलासपुर, केंद्रीय आयकर के दस्ते ने मंगलवार की सुबह हंसावीहार स्थित सत्या पावर के रामावतार अग्रवाल व पवन अग्रवाल के ठिकानों पर दबिश दी। दोनों उद्योगपतियों के ठिकाने के अलावा टिकरापारा में रेलवे ठेकेदार के ठिकानों पर भी कारवाई चल रही है।

केंद्रीय आयकर की टीम ने टिकरापारा स्थित रेलवे के बड़े ठेकेदार के घर का दरवाजा सुबह खटखटाया। आधा दर्जन से अधिक अधिकारी दरवाजा खुलते ही घर के अंदर दाखिल हुए। दरवाजा बंदकर छानबीन शुरू कर दी गई है। रेलवे ठेकेदार सुशील झांझरिया के टिकरापारा स्थित निवास पर ही उनका कार्यालय है, यहां भी जांच जारी है।

मंगलवार की सुबह पांच बजे करीब दो दर्जन से अधिक केंद्रीय आयकर की टीम करीब 25 गाड़ियों के साथ हंसा विहार कालोनी पहुंची। आयकर की टीम की एक ब्रांच ने एक साथ हंसा विहार स्थित उद्योगपति राम अवतार अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल और पवन अग्रवाल के निवास, कार्यालय और रतनपुर मार्ग स्थित सत्या पावर फैक्ट्री को निशाना बनाया।

टीम इस समय जगह जगह बन्द कमरे में युद्ध स्तर पर छानबीन कर रही है। आयकर की टीम टिकरापारा स्थित रेलवे ठेकेदार के घर को भी निशाना बनाया है। रेलवे ठेकेदार सुशील झांझरिया पर आय से अधिक सम्पत्ति, मनी लांडरिंग समेत टैक्स चोरी का आरोप है। सुशील झांझरिया की गिनती देश के नामचीन रेलवे ठेकेदारों में होती है। जब टीम ने हंसा विहार स्थित उद्योगपतियों के ठिकानों पर धावा बोला, ठीक उसी समय आधा दर्जन से अधिक टीम के कर्मचारियों ने झांझरिया को भी निशाने पर लिया।

  • Related Posts

    HC; विधायक देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट नाराज

    बिलासपुर,विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र…

    CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई