छत्तीसगढ़ में अब आयकर अमले का धमाल; धमतरी व कुरूद के तीन बड़े राइस मिलर के घरों में दबिश

रायपुर, छ्त्तीसगढ़ के धमतरी व कुरूद के तीन बड़े व्यवसायियों के घर रात 12 बजे से आईटी ने छापेमारी की है। व्यवसायियों में राइसमिलर अजय बरड़िया, कुरूद के रोशन चंद्राकर और धमतरी के राजेंद्र लुंकड़ के घर छापेमारी की कार्रवाई हुई है। फिलहाल आइटी की टीम जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार शहर के प्रख्यात राइस मिलर राजेंद्र लुंकड़ के अर्जुनी मोड़ स्थित आवास और सूर्या राइस मिल में छापामारी की कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे 18 गाड़ियों के काफिले में आयकर विभाग की टीम शहर पहुंची और रात 12 बजे से कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग बर्तन व्यवसाई व राइसमिलर अजय बरड़िया के अमलतास पुरम निवास, महालक्ष्मी ग्रीन में जांच पड़ताल कर रही है। जिनके यहां पिछले 2 साल के भीतर यह इनकम टैक्स विभाग की टीम तीसरी बार करवाई की है। बहरहाल अधिकारियों की टीम राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र लुंकड़ के आवास तथा उनके राइस मिल और अमलतास पुरम में कार्रवाई जारी है। वहीं कुरूद के राइसमिलर रोशन चंद्राकर के घर पर भी छापेमारी की कार्रवाई जारी है।

रायपुर के सात और बिलासपुर के छह ठिकानों पर चल रही जांच

गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति, मनी लांड्रिंग और टैक्स चोरी की शिकायत के आधार पर आयकर विभाग द्वारा मंगलवार सुबह रायपुर और बिलासपुर में स्टील, कोल कारोबारी, पावर, आरा मिल के संचालक और रेलवे ठेकेदार के घर व दफ्तर में दबिश दी गई। इस कार्रवाई में कारोबारी समूहों के रायपुर स्थित सात और बिलासपुर के छह ठिकानें शामिल है। बताया जा रहा है कि आयकर अफसरों द्वारा कारोबारी और ठेकेदार के घर, दफ्तर, गोदाम और फैक्ट्री में जांच चल रही है। सूत्रों के अनुसार कारोबारी समूह के संचालकों द्वारा बीते चार वर्षों से लगातार कम रिटर्न जमा कियाजा रहा था। जबकि कोरोनाकाल में भी कारोबार मंदा रहने के बाद भी प्रोडक्शन व कारोबार में कमी नहीं आइ थी, इसके बाद भी कारोबार में नुकसान दिखाया गया। वहीं रेलवे ठेकेदार द्वारा नई निविदा हासिल की गई थी।

  • Related Posts

    CRIME; कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR, जोन कमिश्नर को फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

    रायपुर, राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। सफाई कर्मचारियों के भुगतान को लेकर फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में…

    EOW; 18 साल पुराना शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला मामला, ईओडब्ल्यू ने 38 आरोपियों के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    राजनांदगांव, खैरागढ़ में वर्ष 2007-08 में हुई शिक्षाकर्मी वर्ग-3 भर्ती में अनियमितता के 18 साल पुराने मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार