लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 80 हजार रु. रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया आदिम जाति कल्याण विभाग का सहायक आयुक्त

भोपाल, एजेंसी, लोकायुक्त टीम रीवा ने सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग राजेश सिंह परिहार और प्राथमिक शिक्षक प्रभारी अधीक्षक छात्रावास प्रभारी टमसार अनिरुद्ध पांडे को अस्सी हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सहायक आयुक्त के शासकीय निवास में की गई है। स्थानांतरण नहीं करने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। जिसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय रीवा में फरियादी द्वारा की गई थी। सहायक आयुक्त माध्यम बनाकर रिश्वत की मांग कर रहा था।

अशोक पांडे छात्रावास अधीक्षक सिहावल का स्थानांतरण दूसरी जगह किया जा रहा था

बता दें कि अशोक पांडे छात्रावास अधीक्षक सिहावल का स्थानांतरण सिहावल से कहीं दूसरी जगह किया जा रहा था। जहां वह नहीं जाना चाहते थे। अशोक पांडे का स्थानांतरण नहीं किए जाने की एवज में राजेश सिंह परिहार सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग ने अनिरुद्ध पांडे प्राथमिक शिक्षक प्रभारी छात्रावास टमसार को माध्यम बनाकर एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। पहली किस्त 20 हजार रुपये पहले ही राजेश सिंह तक पहुंच गई थी।

शुक्रवार को दूसरी किस्त 80 हजार रुपये लेकर अशोक पांडे सहायक आयुक्त के शासकीय निवास पर पहुंचे। जहां पहले से अनिरुद्ध पांडे मौजूद रहे।जैसे ही फरियादी ने रिश्वत दिया पहले से जाल बिछाकर बैठी हुई लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया गया है कि करीब सप्ताह भर के बीच सहायक आयुक्त ने टीम बनाकर फरियादी पर दबाव बनाने के लिए छात्रावास का जांच भी कराया था।

दूसरी बार ट्रेप हुए राजेश सिंह परिहार

राजेश सिंह परिहार सहायक आयुक्त एवं अनिरुद्ध पांडे हॉस्टल अधीक्षक आदिम जाति कल्याण सीधी रंगे हाथ पकड़े गए हैं | इसके पूर्व भी राजेश सिंह परिहार जिला संयोजक जनजाति कार्य विभाग शिवपुरी में अपनी पदस्थापना के दौरान ₹80000 में अपने भृत्य अवधेश शर्मा के साथ 22 मार्च 2022 को रंगे हाथ पकड़े गए थे। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर संभाग ग्वालियर ने की गई थी जिसकी विवेचना की जा रही है।

  • Related Posts

    AIRPORT; लैंडिंग के वक्त रनवे पर बंदर देख पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, रायपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच…

    MURDER; पति निकला कातिल, पत्नी की हत्या कर करंट से मौत की रची थी झूठी कहानी, पत्नी के चरित्र पर शंका करता था

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में नवविवाहिता ललिता मिरि की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात गलत साबित होने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…