पाकिस्तान पहुंची अंजू ने कुबूल किया इस्लाम धर्म; नसरुल्लाह से किया निकाह

इस्लामाबाद, फेसबुक फ्रेंड से मिलने भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। अंजू अब फातिमा बन गई है। उन्होंने धर्म परिवर्तन कर अपने दोस्त नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। गौरतलब है कि वीजा लेकर पाकिस्तान गई अंजू ने कहा था कि वो अपने दोस्त से मिलने गई और कुछ दिनों में लौट आएगी। हालांकि अब उसके निकाह कर लेने की खबर सामने आई है। अंजू पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां हैं। अंजू धर्म बदलने से पहले ईसाई थी।

पाकिस्तान कोर्ट में हुआ अंजू का निकाह

पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्म बदलने के बाद अंजू का नाम फातिमा रखा गया है। निकाह जिला कोर्ट में हुआ। मालकुंड डिवीजन के डीआइजी नासिर महमूद दस्ती ने नसरुल्लाह और अंजू के निकाह की पुष्टि की।

पुलिस सुरक्षा के बीच घर भेजी गई अंजू

मलकंद डिवीजन के उप महानिरीक्षक नासिर महमूद सत्ती ने अंजू और नसरुल्लाह के पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद फातिमा नाम रखा है। महिला को पुलिस सुरक्षा के बीच कोर्ट से घर भेजा गया।

अदालत में दर्ज कराया बयान

अंजू और नसरुल्लाह ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से निकाहनामा पर हस्ताक्षर किए हैं। अंजू ने अदालत को बताया, वह अपनी मर्जी से पाकिस्तान आई है और बहुत खुश है।

  • Related Posts

    SC;अमित जोगी मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई,सुको में कपिल सिब्बल बोले-हाईकोर्ट में हमारा पक्ष रखने का समय नहीं दिया गया…

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल अमित जोगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की डेट 20 अप्रैल के लिए रखी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप…

    HC; जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    बिलासपुर, साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……