खनिज विभाग के वसूलीबाज ड्राइवर को हटाया; निरीक्षक बताकर वसूली कर रहा था

रायपुर,  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते दिन सोमवार 24 जुलाई को खनिज विभाग का निरीक्षक बताकर वसूली करने का एक नया मामला सामने आया था। अब इस मामले में निरीक्षक बताकर वसूली करने वाले ड्राइवर को हटा दिया गया है। गौरतलब है कि खनिज विभाग का वाहन चालक खुद को खनिज निरीक्षक बताकर रात भर सरकारी गाड़ी लेकर खनिज से भरे ट्रकों को रोक कर वसूली कर रहा था।

बता दें कि इससे जुड़ा एक आडियो में वाहन चालक खुद को खनिज अधिकारी बताते हुए मुख्यालय के एक अधिकारी के निर्देश पर जांच करने की बात कह रहा है। खनिज विभाग का अफसर बनकर सरकारी गाड़ी में घूम-घूमकर वसूली करने वाले ड्राइवर नवीन यादव को खनिज विभाग द्वारा हटा दिया गया है।

उक्त कर्मचारी को सरकारी ड्राइवर होने के बावजूद काम पर रखा गया था। वहीं, रातभर वसूली करने का मामला सामने आने के बाद खनिज उप संचालक द्वारा उक्त ड्राइवर को कार्यालय आने से मना कर दिया गया है। इसके अलावा तीन अन्य कर्मचारी भी अवैध रूप से विभाग में काम कर रहे थे। एक मामले के सामने आने के बाद तीनों कर्मचारियों को हटा दिया गया है। लेकिन विभाग में चारों कर्मचारी पिछले तीन वर्षों से काम कर रहे थे, लेकिन इन्हें किस मद से वेतन दिया जा रहा था, यह समझ से परे है।

कलेक्टर द्वारा बारिश के दौरान 15 अक्टूबर तक सभी रेत खदानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। इसके बाद भी रातभर रेत का परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है। पचपेड़ी नाका और लाभांडी की ओर से अधिकांश ट्रक बिना रायल्टी पर्ची के रेत परिवहन करते हुए आते हैं। इसकी जानकारी वाहन चालक को थी। इसी वजह से वह रात में वसूली करने पहुंच गया।

शराब के नसे में था वाहन चालक

कुछ वाहन चालकों ने बताया कि सीजी-02-6901 सुमो वाहन में इंस्पेक्टर और उप संचालक भ्रमण करते हैं। वह वाहन का चालक शनिवार की रात एक अपने साथी के साथ शराब के नसे में सरकारी गाड़ी लेकर सड़क में निकल गया और वसूली करने लगा। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इस तरह की शिकायतें पहले भी देखने को मिली है।

  • Related Posts

    CRIME; टेकारी में असामाजिक तत्वों के दो गुटों के भिड़ंत में चाकू -तलवार चला , 2 जख्मी , गोढ़ी के 5 आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकारी व‌ गोढ़ी के असामाजिक तत्वों का गुट बीते रविवार – सोमवार ‌के दरम्यानी रात टेकारी में भिड गये ।…

    ED; ईडी फिर छत्तीसगढ़ में एक बड़े ग्रुप समेत 3 ठिकानों पर पहुंची… भोपाल से आए अधिकारी

    राजनांदगांव. राजनांदगांव में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार तड़के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि ईडी की अलग-अलग टीमें शहर से लगे…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार