रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पटवारी, तो निगल लिए साढ़े चार हजार रुपये

भोपाल, मध्यप्रदेश के कटनी में लोकायुक्त ने एक पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा तो उसने कार्रवाई से बचने रिश्वत की रकम चबाकर निगल ली। इसके बाद लोकायुक्त ने पुलिस की मदद से आरोपी पटवारी को जिला अस्पताल ले जाकर उसके पेट से वापस नोट निकलवाने का प्रयास किया। इस दौरान उसके पेट से डाक्टरों ने लुगदी बने नोट निकाले जिसे सुरक्षित किया गया है।

कटनी जिले के बिलहरी हल्का में पदस्थ पटवारी को जबलपुर लोकायुक्त की टीम रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपित पटवारी ने जमीन के सीमांकन कार्य करने के एवज में पांच हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसे लेते हुए लोकायुक्त ने पटवारी को दबोचा है, लेकिन कार्रवाई के दौरान ही पटवारी ने रिश्वत की रकम को मुंह में निगल कर चबाने लगा। टीम में शामिल अधिकारियों ने रिश्वत की रकम उसके मुंह निकालने के प्रयास किए, लेकिन पटवारी ने अधिकारी की अंगुली को काट दिया।

जिला अस्पताल में डाक्टरों ने निकाली लुगदी

जानकारी के अनुसार कटनी के बिलहरी में हल्का पटवारी के पद पर पदस्थ गजेंद्र सिंह ने चंदन लोधी से जमीन सीमांकन और रिपोर्ट के बदले में रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत 10 जुलाई 2023 कों प्रार्थी द्वारा जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर की गई थी। शिकायत के बाद जिसके बाद अधिकारियों ने शिकायत की जांच करते हुए शिकायत जाच को सही पाया। रिश्वत की रकम लेने के लिए गजेंद्र सिंह ने अपने निजी कार्यालय में चंदन को बुलाया था, जिसके बाद पूर्ण नियोजित तरीके से लोकायुक्त की टीम ने करवाई की। पटवारी ने 500 के 9 नोटों को निगल कर करवाई से बचने का प्रयास किया। पटवारी को निगले गए नोटों कों निकालने कटनी जिला अस्पताल लाया गया है, जहं पर डाक्टरों की टीम के विशेष उपचार देकर नोटों की गली हुई गड्डी निकाली गई। ऐसा पहली बार हुआ कि सबूत की खातिर पेट में गए पैसे उगलवाने पुलिस रिश्वत खोर को लेकर चिकित्सालय पहुंची है।

  • Related Posts

    CRIME; टेकारी में असामाजिक तत्वों के दो गुटों के भिड़ंत में चाकू -तलवार चला , 2 जख्मी , गोढ़ी के 5 आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकारी व‌ गोढ़ी के असामाजिक तत्वों का गुट बीते रविवार – सोमवार ‌के दरम्यानी रात टेकारी में भिड गये ।…

    ED; ईडी फिर छत्तीसगढ़ में एक बड़े ग्रुप समेत 3 ठिकानों पर पहुंची… भोपाल से आए अधिकारी

    राजनांदगांव. राजनांदगांव में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार तड़के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि ईडी की अलग-अलग टीमें शहर से लगे…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार