आरंग के वर्मा कृषि केन्द्र चन्दखुरी का लाइसेंस 15 दिन के लिए किया गया निरस्त

रायपुर, कृषि विभाग के निरिक्षकों द्वारा 24 जुलाई 2023 से विभिन्न कृषि केन्द्रो का निरंतर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखण्ड तिल्दा के मेसर्स केशरवानी कृषि सेवा केन्द्र, का निरिक्षण किया गया। वहां उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रय संबंधी रिकार्डी का संचारित किया जाना नहीं पाया गया। साथ ही बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के उर्वरक एवं कीटनाशकों का विक्रय किया जा रहा था, जिस कारण दुकान को नोटिस दिया गया एवं सील भी किया गया। इसी प्रकार विकासखण्ड धरसींवा के मेसर्स वर्मा कृषि केन्द्र और विकाखण्ड आरंग के सिलयारी में स्थित मेसर्स छत्तीसगढ़ कृषि सेवा केन्द्र चन्दखुरी के विक्रय परिसर का निरीक्षण किया गया,जिसमें एक्सपायरी डेट की कीटनाशक दवायें पाये गए और रिकार्ड संधारण भी नहीं किया गया था। अतः उक्त केन्द्रों को भी नोटिस जारी किया गया।

पूर्व में जिला स्तरीय कीटनाशी निरीक्षक दल द्वारा मेसर्स वर्मा कृषि केन्द्र चन्दखुरी विकासखंड आरंग में निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी डेट की कीटनाशक दवाई पाये जाने पर तथा मूल्य सूची, रिकार्ड संधारण नहीं पाये जाने पर उक्त परिसर को नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित समय सीमा में फर्म द्वारा स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किये जाने पर उक्त विक्रय परिसर का जारी लायसेंस को 15 दिवस के लिए निलंबित कर दिया गया है।

  • Related Posts

    FERTILIZER; ज्यादा दाम पर खाद बेचने वाली एजेंसी का विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित,कृषि विभाग ने की कार्रवाई

    कांकेर, अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) एवं कांकेर जिले में कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के पखांजूर में अधिक कीमत पर उर्वरक विक्रय किए जाने की शिकायत…

    PADDY;धान बेचने के नियम बदलने से किसानों को राहत, अब सिर्फ एग्री स्टैक से होगी खरीदी, 31 अक्टूबर तक पूरा करें रजिस्ट्रेशन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान बेचने के लिए किसानों को अब…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र