अफसर की पत्नी ने मोवा ब्रिज से ट्रेन के सामने लगाई छलांग; दोनों के बीच हुआ था विवाद

रायपुर,  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार सुबह एक महिला में ट्रेन के आगे छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक महालेखाकार कार्यालय में एक अधिकारी की पत्नी ने मोवा ब्रिज से ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विधानसभा के पास महालेखाकार कार्यालय में अधिकारी दीपक मीणा की पत्नी शारदा मीणा ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला का पति किसी काम से मुंबई गया था। वहां से लौटते ही वह कार लेकर सीधे घूमने चला गया और रात को 1 बजे वापस लौटा। इससे उसकी पत्नी गुस्से में थी। देर रात पति के वापस आने पर गुस्से के कारण पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। वहीं तकरीबन 3 बजे रात को पत्नी ने दरवाजा खोला और सुबह 5 बजे करीब रेल पटरी के नीचे आकर जान दे दी। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि बीते दिन शनिवार को दोनों पति-पत्नी के किसी बात को लेकर बहुत विवाद भी हुआ था।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर