कैरेबियाई धरती पर टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर;200 रन से मैच और 2-1 से जीती सीरीज

नईदिल्ली, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है। तारोबा में खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने कैरेबियाई धरती पर सबसे बड़ा स्कोर 351/5 खड़ा कर दिया। जवाब में इंडीज की टीम कभी भी मैच जीतती नजर नहीं आई,और 151 रन पर सिमट गई।

बिना व्यक्तिगत शतक के भारत का वनडे में सर्वोच्च स्कोर

टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन (77 रन), शुभमन गिल (85 रन), संजू सैमसन (51 रन) और हार्दिक पांड्या (नाबाद 70 रन) ने अर्द्धशतक लगाए। ईशन किशन को मैन ऑफ सीरीज और शुभमन गिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस तरह टीम इंडिया ने बिना व्यक्तिगत शतक वनडे में अपना सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया। इससे पहले 2005 में नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट खोकर 349 रन बनाए थे।

चला शुभमन गिल का बल्ला

कैरेबियाई दौरे पर अब तक शांत रहा गिल का बल्ला मंगलवार को चला। आईपीएल में एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के विरुद्ध शतक लगाने के बाद से गिल लय में नहीं दिख रहे थे। डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद वेस्टइंडीज में भी वह संघर्ष करते दिखे। अब तक दो टेस्ट मैचों और दो वनडे मैचों में उनके बल्ले से 6, 10, 29*, 7 और 34 रन ही निकले थे, लेकिन ब्रायन लारा स्टेडियम में उन्होंने तेज तर्रार शुरुआत की और वनडे में अपना छठा अर्धशतक पूरा किया।

ईशान का तीसरा पचासा

शानदार फार्म में चल रहे ईशान ने 13वें ओवर में एक रन चुराकर अपना अर्धशतक पूरा किया। ईशान ने 44 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया और इस दौरान छह चौके और दो छक्के जड़े। वनडे में यह उनका छठा अर्धशतक है। ईशान को दूसरे ही ओवर में जीवनदान मिला, जब काइल मेयर्स की गेंद पर कीसी कार्टी ने उनका कैच टपका दिया। ईशान से इसका पूरा लाभ उठाया और सीरीज में लगातार तीसरी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने पहले पावरप्ले में शुभमन के साथ मिलकर 11 चौके लगाए।

संजू सैमसन भी चमके

वनडे विश्व कप से पहले श्रेयस अय्यर के फिट नहीं होने की स्थिति में चौथे नंबर बल्लेबाजी के एक और दावेदार संजू सैमसन ने भी इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी पारी में लेग स्पिनर यानिक कारिया को चार छक्के जड़े, लेकिन वह अपने चौथे वनडे अर्धशतक को बड़ी पारी में बदलने में विफल रहे। कप्तान पांड्या ने डेथ ओवरों में टी-20 स्टाइल में बल्लेबाजी कर टीम को 350 के पार पहुंचाया। सूर्यकुमार यादव फिर अर्धशतक से चूक गए।

  • Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश