शिक्षक पदस्थापना घपला; स्‍कूल शिक्षा विभाग के तीन संयुक्त संचालक सहित 10 अधिकारी निलंबित

रायपुर, स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पदोन्नति के बाद पदस्थापना में भ्रष्टाचार के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें रायपुर के तत्कालीन संयुक्त संचालक के. कुमार समेत 10 अधिकारियों को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही दुर्ग संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक जीएस मरकाम और सरगुजा संभाग में संभागीय संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय को भी निलंबित किया गया है। रायपुर संभाग में 1283 सहायक शिक्षक (एलबी) को शिक्षक के पद पर पदोन्नति किया गया था। आरोप है कि इनमें 543 शिक्षकों के पदस्थापना आदेश को लेन-देन करके संशोधित किया गया। इसी तरह दुर्ग संभाग में 438 पदस्थापना आदेश को संशोधित किया गया है और सरगुजा संभाग में 385 पदस्थापना आदेश को संशोधित किया गया।

रायपुर संभाग में सात अन्य अधिकारियों में भी कार्रवाई की गई है। इसमें बलौदाबाज़ार-भाटापारा के जिला शिक्षा अधिकारी सी.एस. ध्रुव, रायपुर डाइट के प्राचार्य आर.के. वर्मा, संभागीय शिक्षा कार्यालय रायपुर के सहायक संचालक डीएस ध्रुव, संभागीय शिक्षा कार्यालय रायपुर के सहायक संचालक शैल सिन्हा, संभागीय शिक्षा कार्यालय रायपुर के सहायक संचालक ऊषा किरण खलको, विकास खंड शिक्षा अधिकारी धरसींवा रायपुर के संजयपुरी गोस्वामी और विकास खंड शिक्षा अधिकारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा एस.के गेंदेले को निलंबित किया गया। उक्त निलंबित अधिकारियों का मुख्यालय लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर नियत किया गया है निलंबन की अवधि में इन्हें निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

इसके पहले बिलासपुर में भी हो चुकी है कार्रवाई

इसके पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने बिलासपुर में भी कार्रवाई कर चुकी है।इसमें प्रभारी संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) बिलासपुर एसके प्रसाद व विकास तिवारी तत्कालीन सहायक ग्रेड-2 कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) को निलंबित किया था । शिक्षा विभाग और प्रशासन ने जांच के दौरान 778 शिक्षकों की पदस्थापना स्थान में संशोधन करते हुए काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना करने के निर्देश का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर यह कार्रवाई की है।

  • Related Posts

    PWD; सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार

    0 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, लोक निर्माण विभाग बरसात के बाद सडकों, पुल-पुलियों…

    FLOOD; बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    0 मुख्यमंत्री के निर्देश – राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो,प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने की हिदायत रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर