नवजात बच्चों को बीमारियों से बचाने नियमित टीकाकरण अभियान पर जोर

0 एम्स और डब्ल्यूएचओ की संयुक्त कार्यशाला में टीकाकरण की चुनौतियों पर चर्चा

रायपुर, कोविड-19 की वजह से बच्चों के टीकाकरण अभियान में हुए विलंब को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और विश्व स्वास्थ्य संगठन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें टीकाकरण अभियान को सुदृढ़ बनाने के उपायों और इन्हें प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया गया।

एम्स के बाल रोग विभाग और डब्ल्यूएचओ, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य रूप से नियमित टीकाकरण अभियान में कोविड-19 की वजह से हुई देरी को रेखांकित किया गया। इसमें डब्ल्यूएचओ द्वारा नियमित रूप से चलाए जाने वाले टीकाकरण अभियान जिसमें पोलियो, खसरा, रुबिला, डिप्थिरिया, काली खांसी और नवजात को टिटनेस शामिल है, को पुनः प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर टीकाकरण अभियान में आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा की गई।

अधिष्ठाता (अकादमिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल ने इस प्रकार की कार्यशालाओं के आयोजन की आवश्यकता बताते हुए विभिन्न विभागों से टीकाकरण अभियान के अनुभवों से सीखने पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. अनिल गोयल और डॉ. प्रणीत फटाले ने नियमित टीकाकरण के लाभ पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में डॉ. तुषार जगझापे, डॉ. अंजन गिरी, डॉ. मानस और डॉ. नितिन ने भी प्रस्तुति दी। इसमें एम्स के 11 विभागों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    HEALTH; सबसे कम उम्र के मरीज के फेफड़े की लोबेक्टमी सर्जरी, एस्परज़िलोमा फंगस का संक्रमण, 20 दिन में 9 सर्जरी

    0 मेडिकल कॉलेज के हार्ट-चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग का एक और कीर्तिमान,फेफड़ों की सर्जरी में मेकाहारा आगे रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति…

    PORTAL; आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता की जानकारी के लिए महत्वपूर्ण पहल है ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’

    *पोर्टल पर दर्ज होगी गुणवत्ता संबंधी शिकायत अथवा भ्रामक एवं आपत्तिजनक विज्ञापन की जानकारी रायपुर, भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा विकसित “आयुष सुरक्षा पोर्टल” आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र