Odisha High Court ; 5 अगस्त से हर शनिवार को आम लोगों को जाने की अनुमति

 भुवनेश्वर, ओडिशा हाईकोर्ट कटक में 5 अगस्त शनिवार से एक नई व्यवस्था बहाल होने जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत अब हर शनिवार को जनसाधारण हाई कोर्ट परिसर को घूम सकेंगे। वहां पर मौजूद ऐतिहासिक कोर्ट रूम को घूम कर देख सकेंगे और जानकारी हासिल कर सकेंगे। यह घोषणा हाईकोर्ट की ओर से की गई है।

हर शनिवार को हाईकोर्ट घूमने जा सकेंगे लोग

इस घोषणा में यह जिक्र किया गया है कि 5 अगस्त शनिवार से यह व्यवस्था शुरू की जा रही है और हर शनिवार को हाई कोर्ट लोगों को देखने के लिए खुला रखा जाएगा। इस घोषणा के अनुसार, सभी छुट्टी के दिनों को छोड़कर बाकी के तमाम शनिवार के दिन दो पड़ाव में आम लोगोंं को हाईकोर्ट परिसर में जाने दिया जाएगा। पहले पड़ाव में दिन के 10 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरे पड़ाव में दिन के 11:30 बजे से 1 बजे तक लोगों के हाईकोर्ट को घूमकर देखने की व्यवस्था होगी।

हाईकोर्ट के अधिकारी लोगों को देंगे जानकारी

हर दौरे में 40 लोगों को हाइकोर्ट के अंदर जाने की अनुमति दी गई है। इस दौरे के समय आम लोग हाईकोर्ट हेरिटेज बिल्डिंग और नई इमारत में मौजूद कोर्ट रूम को घूम कर देखने के साथ-साथ अन्य कई जगहों को भी घूम कर देख सकेंगे। कोर्ट के अंदर किस तरह से कामकाज होता है।

उसके बारे में हाईकोर्ट के अधिकारी घूमने के लिए आए लोगों को विस्तृत जानकारी देंगे। 5 अगस्त की दौरे के चलते पंजीकरण व्यवस्था 3 अगस्त से ही शुरू हो चुकी है। इसके लिए इच्छा जताने वाले लोग हाईकोर्ट कॉपिंग सेक्शन के पास मौजूद विजिटर्स पास काउंटर पर जाकर कार्य दिवस के दिन 2 से 5 बजे के अंदर दौरे के लिए नाम पंजीकरण और पास इकट्ठा कर सकेंगे।

कोई शुल्क नहीं लगेगा

पंजीकरण के समय और परिभ्रमण के समय लोग अपने साथ अपना ओरिजिनल परिचय पत्र साथ में लाएंगे। हालांकि, इस परिभ्रमण के लिए किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। आगे स्लॉट बुकिंग और पंजीकरण के लिए ऑनलाइन व्यवस्था जल्द ही बहाल की जाएगी। यह जानकारी हाईकोर्ट की ओर से दी गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; चौथी लाइन पर चल रहे कार्य का असर…छत्तीसगढ़ में चलने वाली यह दस पैसेंजर ट्रेनें रद्द

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के भीतर चलने वाली 10 पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। हावड़ा–मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन…

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    रायपुर , ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुरदा रोड मंडल के अंतर्गत पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन कार्य के कारण मार्च, अप्रैल, मई  2026 माह में निम्नलिखित ट्रेनें आंशिक रूप से…

    You Missed

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    FRAUD; पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता का अजजा प्रमाण पत्र निरस्त, महाराष्ट्र के मूल निवासी ने दशकों तक उठाया छत्तीसगढ़ में आरक्षण का ‘लाभ’

    FRAUD; पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता का अजजा प्रमाण पत्र निरस्त, महाराष्ट्र के मूल निवासी ने दशकों तक उठाया छत्तीसगढ़ में आरक्षण का ‘लाभ’

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    LPG GAS; मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच महंगाई का झटका, 60 रुपए बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम

    LPG GAS; मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच महंगाई का झटका, 60 रुपए बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम

    CRIME; 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम उगा रहे थे भाजपा नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    CRIME; 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम उगा रहे थे भाजपा नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    WC; प्रदेश के सभी 5 संभागों में महा जन-सुनवाई सप्ताह 8 मार्च से, 33 जिलों के मामलों की होगी सुनवाई

    WC; प्रदेश के सभी 5 संभागों में महा जन-सुनवाई सप्ताह 8 मार्च से, 33 जिलों के मामलों की होगी सुनवाई