विस.चुनाव;बदमाशों की लिस्टिंग शुरु,कई फरार, 25 हिस्ट्रीशीटर होंगे तड़ीपार, कलेक्टर को सौंपी फाइल

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने जिले से पुराने हिस्ट्रीशीटरों को शहर से बाहर करने के लिए न कार्रवाई तेज कर दी है। सितंबर महीने तक 25 बदमाशों को तड़ीपार यानी जिलाबदर करने के लिए योजना बनाई गई है। हिस्ट्रीशीटरों में राजनीतिक संगठनों से भी ताल्लुक रखने वाले लोग शामिल हैं। कलेक्टर को फाइल भेज दी गई है, जहां से अनुशंसा कर दी गई है।

शहर और ग्रामीण इलाके के गुंडा बदमाश के साथ ही हिस्ट्रीशीटर पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ताकि आने वाले चुनाव में किसी तरह के उपद्रव या घटना को अंजाम ना दे सकें। रायपुर जिले की बात करें तो जिले में गुंडे बदमाश और हिस्ट्रीशीटर की संख्या 956 है। इसके साथ ही पुलिस ने गुंडे बदमाश की 2023 में 41 बदमाशों की नई सूची तैयार की है। जिले में 577 गुंडे-बदमाश हैं। करीब 379 निगरानी शुदा बदमाश और हिस्ट्रीशीटर हैं।

अधिकारियों का दावा है कि सितंबर महीने तक दो दर्जन पुराने बदमाशों को जिले से दूर करने के लिए कलेक्टर को फाइल भेजी गई है। पुराने 15 हिस्ट्रीशीटरों के नाम फाइनल हैं और अब इनमें 10 और नए नाम शामिल किए गए हैं। पुलिस ने बदमाशों को पुरानी हिस्ट्रीशीट को देखते हुए उनकी फाइलें तैयार की गई है। जिलाबदर की कार्रवाई के लिए जिन बदमाशों को शामिल किया गया है, उनके नाम पर पहले से गंभीर अपराध दर्ज हैं। अब ऐसे बदमाशों को चुनावी साल में जिले से दूर रखने के लिए थानेवार कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। सिर्फ पुराने हिस्ट्रीशीटर हो नहीं, बल्कि पुराने वारंटियों की धरपकड़ के लिए भी थानेदारों को लक्ष्य सौंपा गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME;शादी के 14 वें दिन नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,पति पर लगा हत्या का आरोप

    गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने…

    CYBER FRAUD; राजधानी में बैठे ठगों ने अमेरिकियों से लूटे 50 करोड़, तीन कॉल सेंटर से 42 आरोपी गिरफ्तार, चीन से पहुंचती थी हवाला की रकम

    रायपुर, राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पुलिस कमिश्नरेट ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन में तीन अवैध कॉल सेंटरों पर एक…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम