एकतरफा प्यार में प्रेमी ने युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग, 18 दिन तक इलाज के बाद मौत

रायपुर , छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीरगांव ट्रांसपोर्ट नगर में प्रेमी ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। वहीं आज मंगलवार 8 अगस्त को उस युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई है। 70% जलने के बाद डीकेएस अस्पताल में युवती का इलाज चल रहा था। बता दें 21 वर्षीय मृतका पूर्वी झा आई-4 सिक्योरिटी एजेंसी में अकाउंटेंड का काम करती थी। वहीं कुछ दिन पहले ऑफिस में घुसकर उसके प्रेमी जीवन लाल दुबे ने पेट्रोल डालकर युवती को आग लगाई थी। एक तरफा प्यार के चलते आरोपी प्रेमी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के दौरान प्रेमी भी 30% जल गया था, जिसका इलाज भी डीकेएस अस्पताल में ही चल रहा है। ये पूरा मामला खमतराई थाना इलाके का है।

यह घटना गुरुवार 20 जुलाई को दोपहर लगभग 3 बजे की है। पीड़िता ट्रांसपोर्ट नगर में एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी के ऑफिस में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। इस दौरान आरोपित युवक ने युवती के ऑफिस में पहुंचकर इस घटना को अंजाम दिया था। बताया जाता है कि आरोपित युवक पूर्व में पीड़िता का दोस्त था। वह शादी करने के लिए युवती पर दबाव बना रहा था। पीड़िता के मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। लेकिन शादी के लिए युवती ने इंकार किया तो युवक ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। वहीं आरोपी ने खुद के ऊपर भी पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

     MURDER; घर के बाहर ठेकेदार की चाकू गोदकर हत्या,पैसे को लेकर चल रहा था विवाद

    रायपुर, राजधानी के टिकरापारा इलाके में शुक्रवार को पैसों के लेनदेन को लेकर एक ठेकेदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी डोमेश्वर देवांगन को गिरफ्तार कर…

    CRIME; तरबूज के नीचे छिपा रखी थी 9 बोरियां,1 करोड़ का गांजा बरामद, पुलिसिया पूछताछ में खुला अंतर्राज्यीय तस्करी का राज

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम