पुलिस-मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने कोटवार की धारदार हथियार से गला रेतकर की हत्या

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में कोंडागांव जिले के एक गांव में माओवादियों ने गांव के कोटवार की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, एक दिन दिन पहले उसका नक्सलियों ने अपहरण किया था। फिर जंगल लेकर गए थे। फिर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। वारदात के वाद शव को गांव के ही नजदीक लाकर फेंक दिया। नक्सलियों की बयानार एरिया कमेटी ने वारदात की है। मामला जिले के बयानार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के रेंगागोदी के गौर पारा के रहने वाले धर्मदास बघेल पिछले कई दिनों से नक्सलियों के निशाने पर था। नक्सलियों को शक था कि कोटावार पुलिस के लिए काम करता था। गांव की एक-एक खबर पुलिस को देता था। इसी कारण से कुछ समय पहले नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर उसे ऐसा न करने की चेतावनी भी दी थी। यदि करता तो जान से मारने की धमकी भी दी थी। वहीं अब एक दिन पहले नक्सलियों ने कोटवार को उसके गांव से ही अपहरण कर लिया था।

जिसे शनिवार की रात जंगल में लेकर गए। उसपर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया। फिर उसकी पिटाई की गई। जिसके बाद धारदार हथियार से वार कर उसे मार डाला। वारदात के बाद माओवादियों ने कोटवार के शव को गांव के नजदीक लाकर फेंक दिया था। गांव के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि, पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।

शव के पास फेंके पर्चे

नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा भी फेंका है। नक्सलियों की बायनार एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चा में लिखा है कि पुलिस कोटवार पुलिस की मुखबिरी कर रहा था। समझने पर। भी नहीं माना। इसलिए PLGA ने इसकी हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने पर्चा बरामद कर लिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; युवती ने कालेज में प्रोफेसर को पीटा!, आपत्तिजनक मैसेज भेजने का लगाया आरोप

    रायगढ, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र में एक शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने अश्लील संदेश भेजने और संबंध बनाने का दबाव डालने…

    RAID; अनुपातहीन सम्पत्ति के मामले में बुर्ला हास्पीटल के दो अफसर गिरफ्तार

    संबलपुर,ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए संबलपुर के बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साई आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (VIMSAR) के दो अधिकारियों को…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’