छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले के आरोपियों को जेल में विशेष सुविधाएं; ईडी ने की CBI जांच की मांग, नितेश पुरोहित और पप्पू ढिल्लन को मिली जमानत

रायपुर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। ईडी ने याचिका में लिखा है कि छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले के मामले में राज्य सरकार की ओर से जो उदासीनता बरती गई है। वहीं इस मामले में ईडी का आरोप है कि शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को सरकार संरक्षण दे रही थी। जेल में आरोपियों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थी। ईडी ने इन बातों को हाइलाइट करते हुए इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ में कथित 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में जेल में बंद कारोबारी नितेश पुरोहित और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को अंतरिम 4 सप्ताह तक के लिए अंतरिम जमानत दी गई है। बता दें कि अनवर ढेबर को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मिली थी। उसी ग्राउंड पर नितेश पुरोहित और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को 4 सप्ताह की अंतरिम जमानत दी गई है। वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी दखल देते हुए कहा था कि ED फिलहाल अगले आदेशों तक अपने हाथ बांधे रखे और किसी प्रकार की कोई कार्रवाई न करें।

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के सरकारी अफसरों को अंतरिम संरक्षण देते हुए कहा कि इस मामले में अफसरों पर कोई कठोर कार्रवाई ना हो। छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले के आरोप में जेल में बंद पप्पू ढिल्लन और नितेश पुरोहित को बिलासपुर हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। बता दें कि नितेश पुरोहित पिछले 15 दिनों से है AIIMS अस्पताल में भर्ती है। वहीं दोनों की रायपुर कोर्ट में अगली पेशी 16 अगस्त को होगी। इसके अलावा आबकारी घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर की अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ा दी गई है। इस सभी के मामले में 4 हफ्ते बाद सुनवाई होगी।

बता दें कि आरोपी नितेश पुरोहित की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता नित्यरामा कृष्णन और मतीन सिद्दीकी ने पैरवी की। वकीलों ने पुरोहित की बीमारी और इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए न्यायाधीश दीपक तिवारी से पुरोहित को जमानत देने की अपील की। कोर्ट ने जमानत मंजूर करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए चार सप्ताह बाद करने का आदेश दिया है। वहीं अनवर ढेबर की भी जमानत चार सप्ताह के लिए बढ़ा दिया। स्वास्थगत कारणों से कोर्ट ने ढेबर का जमानत पहले ही मंजूर कर लिया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIRPORT; लैंडिंग के वक्त रनवे पर बंदर देख पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, रायपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच…

    MURDER; पति निकला कातिल, पत्नी की हत्या कर करंट से मौत की रची थी झूठी कहानी, पत्नी के चरित्र पर शंका करता था

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में नवविवाहिता ललिता मिरि की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात गलत साबित होने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…