टिकट को लेकर सियासत गर्म; गुटबाजी शुरु, प्रत्याशी को प्रतिद्वंदी से पहले अपनों से लड़ना होगा

रायपुर, छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले नेताओं के बगावती तेवर दिखाई देने लगे हैं। टिकिट के ऐलान से पहले कांग्रेस में और पहली लिस्ट के बाद बीजेपी में विरोध का दौर चल पड़ा है। कई जगहों में टिकिट बंटवारे को लेकर प्रत्याशी के खिलाफ विरोध जताने वाले खड़े हो गए हैं, तो कहीं संभावित दावेदारों का खुलकर विरोध किया जा रहा है। पहले चुनाव में जब टिकिट बांटे जाते थे तब कांग्रेस में बगावती सुर ज्यादा सामने आते थे लेकिन बीजेपी में भी ये स्थिति पहली ही लिस्ट के बाद दिखाई देने लगी है,जबकि कांग्रेस में लिस्ट जारी होने से पहले ही संभावित प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है।

राजिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी का विरोध
हाल ही में राजिम विधानसभा में पार्टी द्वारा घोषित अधिकृत प्रत्याशी रोहित साहू को पार्टी की ही बैठक से बाहर जाने कह दिया गया और यहां पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के सामने नाराज नेताओं ने जमकर भड़ास निकाली।
कौशिक यहां डेमेज कंट्रोल के लिए पहुंचे थे और छुरा के विश्राम गृह पार्टी पार्टी के पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक ले रहे थे, इसी बीच जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने प्रत्याशी रोहित साहू को बैठक कक्ष से बाहर जाने कहा। रोहित के बाहर जाते ही खुल कर विरोध शुरू हो गया। यहां 15 से ज्यादा टिकट के दावेदारों ने अपनी भड़ास निकाली। सभी इस बात से नाराज थे की ,पार्टी के पुराने नेताओं की जगह नए व्यक्ति को टिकिट दे दी गई। इतना ही नहीं कुछ नेताओं ने तो अभी से उम्मीद्वार के हारने का ऐलान भी कर दिया।
कार्यकर्ताओं ने किया मंत्री का विरोध
मंत्री गुरु रुद्र कुमार भले ही अहिवारा विधानसभा से विधायक हैं लेकिन सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपनी दावेदारी नवागढ़ विधानसभा से पेश की है। ऐसे में बीते सप्ताह नवागढ़ से आए कुछ कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन पहुंचकर मंत्री को प्रत्याशी नहीं बनाने की मांग करे लगे और स्थानीय विधायक गुरुदयाल बंजारे को ही फिर से टिकिट देने की मांग की।

मोहन मरकाम के खिलाफ भी कार्यकर्ता लामबंद
मंत्री मोहन मरकाम के खिलाफ शिकायत करने शुक्रवार की रात कोंडागांव से कई कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे थे। वे यहां प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से मिलना चाहते थे लेकिन देर रात तक स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक सीएम हाउस में चल रही थी तब मुलाकात नहीं हो पाई और भटकर कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बंगले के सामने बाहर आकर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पूर्व पीसीसी अध्यक्ष और मंत्री मोहन मरकाम की जगह कोंडागांव से कांग्रेस का प्रत्याशी बदला जाए।

अपने ही विधायक के खिलाफ दावेदार ने किया प्रदर्शन
रायपुर ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर पार्टी से अपने बेटे पंकज शर्मा को टिकिट देने की पेशकश की है। पिता के बाद बेटे को ही इस विधानसभा क्षेत्र से टिकिट दिए जाने से संभावनाों से ही कई स्थानीय नेता नाराज चल रहे हैं। इसी कड़ी में एक नाम रायपुर नगर निगम के पार्षद और एमआईसी सदस्य नागभूषण राव का भी है। उन्होंेने अपने ही पार्टी के विधायक सत्यनारायण शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और क्षेत्र में गरीबों नाम नाम पट्टा देने वाली सर्वे की लिस्ट से गायब होने का विरोध किया गया।
क्षेत्र के गरीबों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव कर नागभूषण राव ने जमकर नारेबाजी की हांलाकि उन्होंने विधायक सत्यनारायण शर्मा को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की और ना ही उनका नाम लिया लेकिन राजनीतिक जानकार इसे ग्रामीण की टिकिट के दावेदार नागभूषण राव की चुनाव से पहले की ही सियासत बता रहे हैं।

प्रत्याशियों को प्रतिद्वंदियों से पहले अपनों से लड़ना होगा
शुरुआत में ही जब इस तरह के तेवर दिखाई दे रहे हैं तब ये तो तय है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को बागी तेवर झेलने होंगे। ऐसे में जनता के बीच जनता के बीच जाने से पहले प्रत्याशी को प्रतिद्धंदी चेहरों के साथ अपनों की बगावत से भी लड़ना होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर